शनि प्रदोष व्रत आज, महादेव और शनिदेव के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 12:40 PM (IST)

नारी डेस्क : आज शनि प्रदोष व्रत का पावन संयोग है। शनिवार और प्रदोष तिथि के मिलन से यह व्रत अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करने पर शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। मान्यता है कि शनिदेव, भगवान शिव के परम भक्त हैं, इसलिए शिव आराधना से शनि की कृपा सहज ही प्राप्त होती है।

पूजा विधि (संक्षेप में)

सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें
प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल अर्पित करें
बेलपत्र, धतूरा, चंदन और पुष्प चढ़ाएं
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें
शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें
काले तिल, उड़द दाल, काला वस्त्र या लोहे का दान करें।

PunjabKesari

आज का पंचांग – 14 फरवरी 2026

तिथि: कृष्ण द्वादशी (04:01 PM तक), फिर त्रयोदशी
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (06:16 PM तक), फिर उत्तराषाढ़ा
योग: सिद्धि
दिन: शनिवार
चंद्र राशि: धनु।

यें भी पढ़ें : शनिदेव का वाहन जानें कैसे बन गया कौवा, क्यों हैं उनके लिए सबसे खास?

 

सूर्योदय–सूर्यास्त

सूर्योदय: 07:00 AM
सूर्यास्त: 06:10 PM
चंद्रोदय: 05:36 AM (15 फरवरी)

PunjabKesari

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:18 AM – 06:09 AM
अभिजित मुहूर्त: 12:13 PM – 12:58 PM
गोधूलि मुहूर्त: 06:08 PM – 06:34 PM
अमृत काल: 01:03 PM – 02:47 PM


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static