फोमस Actor की बेटी ने पति को कहा लोग मुझे काली-मोटी बोलते है, पर आज है Designer

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 06:02 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के सबसे चर्चित खान परिवार की लाडली बेटी अर्पिता खान ने अपनी जिंदगी में कई बार ट्रोलिंग का सामना किया है। सलीम खान और हेलेन ने उन्हें गोद लिया था, लेकिन परिवार के हर सदस्य ने उन्हें सगों से ज्यादा प्यार दिया। फिर भी लोग उनके बचपन से लेकर अब तक “काली काली” कहकर उनका मजाक उड़ाते रहे हैं। मां बनने के बाद, अर्पिता को उनके वजन और लुक्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

पति आयुष शर्मा ने दिया समर्थन

एक इंटरव्यू में अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने कहा, अर्पिता ने मुझे बताया कि बचपन से ही लोग उन्हें काली कहते आ रहे हैं। अब वजन के लिए लोग बोलते हैं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें किसी का अप्रूवल चाहिए ही नहीं। लोग जो बोलना चाहते हैं, बोलते रहें। आयुष ने आगे कहा कि उन्हें अर्पिता का यही एटीट्यूड बहुत पसंद है। उनका मानना है कि रंग के लिए लोग राय देते हैं, लेकिन ये कभी गंभीर मुद्दा नहीं बनना चाहिए। हिंदुस्तान में जो ज्यादा प्रतिशत जनता है, उनका रंग क्या है। क्या सब गोरे हैं? मैं हिमाचल से हूं इसलिए मेरा रंग गौरा है, लेकिन ये मजाक का टॉपिक बन जाता है।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

सेलेब्स और स्किन टोन ट्रोलिंग

अर्पिता खान के साथ यह केवल व्यक्तिगत मामला नहीं है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस जैसे प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शैट्टी भी स्किन टोन और रंग को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो चुकी हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह मनोवैज्ञानिक और सामाजिक दबाव पैदा करता है, और लोगों को यह समझना चाहिए कि किसी की स्किन टोन या लुक पर ट्रोल करना सही नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static