₹4.35 लाख का ‘वॉटरिंग कैन’ बैग! Louis Vuitton के इस अनोखे डिजाइन ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 07:29 PM (IST)

नारी डेस्क : लग्ज़री फैशन की दुनिया में कुछ भी “सामान्य” नहीं होता और इस बार Louis Vuitton ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। ब्रांड ने हाल ही में एक ऐसा बैग लॉन्च किया है, जो दिखने में बिल्कुल पौधों में पानी डालने वाले वॉटरिंग कैन जैसा है, लेकिन इसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान है। करीब ₹4.35 लाख!

क्या है इस बैग में खास?

यह बैग अपने अनोखे डिजाइन की वजह से चर्चा में है। देखने में यह बिल्कुल गार्डनिंग में इस्तेमाल होने वाले कैन जैसा लगता है, लेकिन इसे प्रीमियम मोनोग्राम कोटेड कैनवास और लेदर से तैयार किया गया है। छोटा होने के बावजूद इसमें फोन, वॉलेट और जरूरी सामान रखने की जगह दी गई है, जिससे यह सिर्फ शोपीस नहीं बल्कि इस्तेमाल के लायक भी है।

PunjabKesari

किसने किया डिजाइन?

इस खास कलेक्शन को मशहूर डिजाइनर Pharrell Williams की क्रिएटिव डायरेक्शन में तैयार किया गया है। उनका मकसद सिर्फ एक बैग बनाना नहीं, बल्कि एक ऐसा “स्टेटमेंट पीस” तैयार करना था जो लोगों का ध्यान खींचे और फैशन की परिभाषा को नया रूप दे।

यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल?

जैसे ही यह बैग सामने आया, सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ फैशन लवर्स ने इसे क्रिएटिविटी और आर्ट का शानदार उदाहरण बताया, वहीं कई लोगों ने इसकी कीमत और डिजाइन को लेकर मजाक भी उड़ाया औक कई यूजर्स ने मीम्स शेयर करते हुए लिखा कि इतने महंगे बैग से तो पौधों में पानी ही डाल लेना बेहतर है!

क्या है इसके पीछे की रणनीति?

फैशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे डिजाइन का मकसद सिर्फ बिक्री नहीं होता, बल्कि ब्रांड को चर्चा में बनाए रखना भी होता है। लग्ज़री फैशन में “एक्सक्लूसिविटी” और “यूनिकनेस” सबसे अहम होती है। यही कारण है कि ब्रांड्स अक्सर ऐसे प्रोडक्ट्स लॉन्च करते हैं, जो आम लोगों को भले अजीब लगें, लेकिन हाई-एंड ग्राहकों के लिए खास होते हैं।

यें भी पढ़ें : 93.88% लाकर बनी टॉपर! लेकिन देख नहीं पाई12वीं का रिजल्ट,10 दिन पहले हुआ निधन

पहले भी कर चुका है एक्सपेरिमेंट

यह पहली बार नहीं है जब Louis Vuitton ने ऐसा अनोखा डिजाइन पेश किया हो। इससे पहले भी ब्रांड एयरप्लेन शेप बैग और अन्य एक्सपेरिमेंटल डिजाइन लॉन्च कर चुका है, जो चर्चा में रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static