बेटी के जन्म पर पिता ने डॉक्टरों को दिया ये अनोखा गिफ्ट, Internet पर Viral
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 03:40 PM (IST)
नारी डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एम्स (AIIMS) अस्पताल से एक ऐसा मामला सामने आया है। जो समाज की डॉक्टरों के प्रति सम्मान की सोच को बदलता है। ये मामला इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक पिता ने अपनी नन्हीं बेटी के जन्म पर डॉक्टरों को ऐसा गिफ्ट दिया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। जब डॉक्टरों और अस्पताल में काम करने वाले लोगों ने देखा तो सब लोगों की आखें नम हो गई।
बता दें कि 7 अप्रैल का दिन प्रियंका और हेमंत सेन के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। प्रियंका मां बनने वाली थी और कुछ स्वास्थ्य जटिलताओं के चलते डॉक्टरों ने तुरंत डिलीवरी की सलाह दी। हेमंत ने कहा कि वो उस समय बहुत डरे हुए थे, लेकिन जब उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ को काम करते देखा तो उनक नजरिया बदल गया। प्रियंका ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसे देखकर पिता हेमंत की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। अपनी इस खुशी को जाहिर करने के लिए उन्होंने मिठाई बांटने के पारंपरिक तरीके के साथ एक अनूठी पहल की।

पिता ने शुरू की अनूठी पहल
लड़की के पिता बनने के बाद हेमंत ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए खुद एक खूबसूरत ग्रीटिंग कार्ड और धन्यवाद पत्र बनाकर तैयार किया। इस कार्ड में उन्होंने अपनी लाडली की फोटो और उसके जन्म का समय अंकित किया। यह ग्रीटिंग कार्ड उन्होंने गायनोकोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. श्वेता पटेल, डॉ. विजेंदर सिंह और पूरी नर्सिंग टीम को भेंट किया। यह सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं था, बल्कि एक पिता का डॉक्टरों प्रति अटूट विश्वास का दस्तावेज था। जो उन्होंने डॉक्टरों को दिया। डॉक्टरों भी इसे पड़कर बहुत इंमोशनल हो गए।
कार्ड में लिखी दिल की बातें
इस कार्ड में पिता ने अपने दिल की बातें लिखी थी। उन्होंने लिखा कि अपनी दिल की बात लिखते हुए कहा कि जिस तरह से एम्स के डॉक्टरों ने अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ उनकी पत्नी का इलाज किया, उसने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। इसलिए वो चाहते है कि उनकी बेटी भी डॉक्टर बने और समाज की सेवा करें।

