होलिका दहन की राख का चमत्कारी उपाय, बदलेगी आपकी किस्मत और दूर होगा वास्तु दोष

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 05:36 PM (IST)

नारी डेस्क : होलिका दहन का पर्व केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसे आध्यात्मिक रूप से शुद्धि और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का पर्व भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका की अग्नि में नकारात्मक शक्तियां जलकर नष्ट हो जाती हैं और पीछे बचती है अत्यंत पवित्र राख (भस्म), जिसमें अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा होती है। अगर आप लंबे समय से वास्तु दोष, आर्थिक तंगी, नजर दोष या ग्रह बाधा जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो होलिका दहन की राख से जुड़े ये छोटे-छोटे लेकिन प्रभावशाली उपाय आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

होलिका दहन की राख क्यों मानी जाती है विशेष?

शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन की अग्नि को देव अग्नि माना गया है। इस अग्नि में अहंकार, ईर्ष्या, नकारात्मकता और बाधाएं भस्म हो जाती हैं। इसी कारण इससे प्राप्त राख को अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली माना गया है। सही विधि और श्रद्धा के साथ किए गए उपाय जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाते हैं।

PunjabKesari

वास्तु दोष से मुक्ति के लिए उपाय

यदि आपके घर में बिना कारण झगड़े, मानसिक अशांति या भारीपन महसूस होता है, तो यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है।
उपाय: होलिका दहन के अगले दिन सुबह स्नान करके साफ मन से ठंडी राख लें। इस राख को घर के चारों कोनों में हल्के से छिड़क दें। ऐसा करने से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
अगर चाहें तो इस राख में थोड़ी राई और सेंधा नमक मिलाकर एक छोटी पोटली बनाएं और उसे मुख्य द्वार के पास टांग दें। इससे घर को बुरी नजर से सुरक्षा मिलती है।

आर्थिक तंगी दूर करने का अचूक उपाय

यदि मेहनत के बावजूद पैसा टिक नहीं पाता या खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, तो यह उपाय बेहद लाभकारी माना जाता है।
उपाय: होलिका दहन की राख को लाल कपड़े में बांधें और उसमें एक चांदी का सिक्का रखें। इस पोटली को अपनी तिजोरी, अलमारी या धन रखने की जगह पर रखें।
 मान्यता है कि इससे अनावश्यक खर्च रुकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

यें भी पढ़ें : इस देश में है अनोखा मंदिर, जहां भगवान नहीं बल्कि अस्थियों की होती है पूजा

 

नजर दोष और ग्रह बाधा से राहत

अगर किसी व्यक्ति या बच्चे को बार-बार नजर लगती है या मानसिक अशांति बनी रहती है, तो यह उपाय अपनाएं।
उपाय: होलिका दहन की राख को तिलक के रूप में माथे पर लगाएं या इसे विभूति की तरह हल्के से शरीर पर मलें। इससे मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक प्रभाव कम होता है।
विशेष मान्यता है कि यह उपाय राहु-केतु की बाधा को शांत करने में भी सहायक होता है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए

होलिका की राख को पूजा स्थान पर रखकर प्रतिदिन भगवान का स्मरण करने से मन शांत रहता है और तनाव कम होता है। कई लोग इसे ध्यान या प्रार्थना के समय प्रयोग करते हैं।

यें भी पढ़ें : Holika Dahan 2026: होलिका दहन में क्यों जरूरी होती है पुराने सामान और गोबर के उपलों की आहुति

 

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

राख हमेशा शुद्ध और ठंडी होनी चाहिए
उपाय करते समय मन में श्रद्धा और सकारात्मक सोच रखें
राख का अपमान न करें और इसे इधर-उधर न फेंकें
किसी को जबरदस्ती ये उपाय न कराएं।

होलिका दहन की राख भले ही देखने में साधारण लगे, लेकिन इसकी आध्यात्मिक शक्ति असाधारण मानी जाती है। सही विधि और विश्वास के साथ किए गए ये उपाय आपके जीवन से वास्तु दोष, आर्थिक परेशानियां और नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static