21 February Rashifal: विनायक चतुर्थी पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 06:54 PM (IST)

नारी डेस्क : आज का दिन खास है। 21 फरवरी 2026, शनिवार के दिन फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और आज विनायक चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भगवान गणेश की कृपा से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज चंद्रमा का मीन राशि से मेष राशि में गोचर भी हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज आपका दिन शुभ और ऊर्जावान रहेगा। रुके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। घर की साफ-सफाई या साज-सज्जा में समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के योग हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

PunjabKesari

वृषभ राशि (Taurus)

आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न करेगी। रोजगार और करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। बड़े प्रोजेक्ट पर बातचीत संभव है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini)

आज आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक निभाएंगे। किस्मत आपका साथ देगी। जीवनसाथी के साथ घूमने या समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

यें भी पढ़ें : भारत का वो गांव जहां रंगों या फूलों से नहीं बल्कि आग से खेली जाती है होली

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। भावनात्मक फैसलों से बचें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo)

दोस्तों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आज ऑनलाइन शॉपिंग का मन बन सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। किसी मित्र से मतभेद हो सकता है, शांति से बातचीत करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

PunjabKesari

कन्या राशि (Virgo)

आज कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। धन लाभ के अच्छे योग हैं।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4

तुला राशि (Libra)

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपका दिन बेहतर और रचनात्मक रहेगा। छात्रों के लिए सफलता के संकेत हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: मरून | शुभ अंक: 8

यें भी पढ़ें : Holi 2026: होलाष्टक शुरू होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

धनु राशि (Sagittarius)

दोस्तों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशी को दोगुना कर सकता है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

मकर राशि (Capricorn)

आज दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। छुपे हुए सच सामने आ सकते हैं। शरीर में थोड़ी सुस्ती महसूस होगी, आराम जरूरी है।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 10

PunjabKesari

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ के योग हैं। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे होंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। दूसरों का उत्साह देखकर आप भी प्रेरित होंगे। साहित्य और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 12

यें भी पढ़ें : नहीं पीते रेड वाइन तो आज से पीना शुरू कर दें? जानें एक गिलास पीने के फायदे

विनायक चतुर्थी का उपाय

भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
“ॐ गण गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static