धनतेरस, दिवाली पर खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर, टिकट की बुकिंग रहेगी बंद

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 07:51 PM (IST)

नारी डेस्क: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दरवाजे दिवाली और धनतेरस पर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे और दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी जारी रहेगी। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया किनौ नवंबर की दोपहर श्रृंगार भोग आरती के बाद से 10 नवंबर की शाम सप्तर्षि आरती तक सभी श्रेणियों के टिकट निलंबित रहेंगे। श्रद्धालु दिवाली और धनतेरस के दौरान सामान्य दिनों की तरह ही मंदिर में दर्शन कर सकेंगे, जिसमें ऑनलाइन टिकट बुकिंग के माध्यम से भी दर्शन शामिल है। 
 

यह भी पढ़ें:  मरने के बाद कौन करेगा आपके ऑनलाइन खातों को यूज ? इसकी पहले ही कर लो तैयारी
 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मंगलवार को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि मंदिर की परंपराओं एवं पर्व विशेष पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के द्दष्टिगत नौ नवंबर को मध्याह्न भोग आरती के बाद से 10 नवंबर की सायंकालीन सप्तऋषि आरती तक होने वाली समस्त आरतियों, सुगम दर्शन एवं रुद्राभिषेक की टिकट बुकिंग बंद रहेगी। मंदिर न्यास ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में श्रद्धालुओं के लिए बाबा श्री विश्वनाथ के दर्शन बंद नहीं रहेंगे। अन्नकूट पर्व के आयोजन के मद्देनजर मंदिर के गर्भगृह के पश्चिमी द्वार के समीप पारंपरिक सजावट एवं अन्य आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। इसके चलते पश्चिमी द्वार से आने वाले श्रद्धालुओं को गर्भगृह के अन्य निर्धारित द्वारों से सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक दर्शन कराया जाएगा।    
 

यह भी पढ़ें: बुजुर्गों से ज्यादा नाखुश, परेशान और उदास है Youth, मिड एज वाले नहीं ले रहे इतना Stress
 

  न्यास ने यह भी स्पष्ट किया कि 24 नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रहेगी। मंदिर न्यास ने कहा कि धार्मिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन करने के साथ ही श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित दर्शन उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं से पर्व के दौरान मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित दर्शन व्यवस्था का पालन करने तथा टिकट बुकिंग एवं दर्शन संबंधी जानकारी के लिए मंदिर के आधिकारिक सूचना माध्यमों पर ही विश्वास करने की अपील की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static