इस दिन बंद हो जाएंगे  केदारनाथ मंदिर के कपाट, इस साल 58 लाख श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 07:30 PM (IST)

नारी डेस्क: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट दीवाली के बाद भैया दूज के पर्व पर 11 नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि भगवान शिव को समर्पित केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे बंद कर दिए जाएंगे। 
 

यह भी पढ़ें:  लंबे ब्रेक के बाद काम पर लौटी दिव्यांका त्रिपाठी, बताया बेटों को छाेड़कर आना कितना मुश्किल है 
 

उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भगवान के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास स्थल ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में किए जा सकेंगे। शीतकाल के लिए गढ़वाल हिमालय के चारधाम-गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि तय हो चुकी है। 
 

यह भी पढ़ें:  गर्मा गर्म चाय की चुस्की खाने की नली को पहुंचा सकती है नुकसान, इससे कैंसर का भी खतरा 
 

गंगोत्री के कपाट जहां दीवाली के अगले दिन यानी अन्नकूट पर्व पर 10 नवंबर को बंद होंगे, वहीं यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट भैयादूज के पर्व पर 11 नवंबर को तथा बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल को शुरू हुई थी और सोमवार शाम तक 58.10 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static