Mahashivratri 2026: पर बन रहे शुभ योग, इन 3 राशियों पर होगी महादेव की विशेष कृपा
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 06:48 PM (IST)
नारी डेस्क : इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। यह पावन पर्व भगवान शिव की आराधना, साधना और आत्मिक उन्नति का विशेष अवसर माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन महादेव की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
महाशिवरात्रि का धार्मिक महत्व
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की रात्रि में भगवान शिव लिंग रूप में ब्रह्मा और विष्णु के समक्ष प्रकट हुए थे। तभी से यह तिथि महाशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है, जो शिव पूजन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस योग में की गई पूजा और व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है।

यें भी पढ़ें : महाशिवरात्रि 2026: राशि अनुसार करें ये उपाय, शिव कृपा से चमक उठेगा भाग्य
महाशिवरात्रि 2026 पर इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
कुंभ राशि
महाशिवरात्रि कुंभ राशि वालों के लिए सफलता और उन्नति लेकर आएगी।
बिजनेस में तेजी और नए अवसर मिलेंगे
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा
जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे
छात्रों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी
कुल मिलाकर करियर और आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय खुशियों से भरा रहेगा।
नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है
सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं
महादेव की कृपा से लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे।
यें भी पढ़ें : Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 3 चीजों के बिना अधूरी है शिव पूजा
कन्या राशि
महाशिवरात्रि कन्या राशि वालों के लिए समाधान और समृद्धि का योग लेकर आई है।
संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता का समाधान
संपत्ति या वाहन खरीदने के योग
आत्मविश्वास में वृद्धि
सेहत पहले से बेहतर रहेगी
यह समय भविष्य की मजबूत नींव रखने का है।

महाशिवरात्रि पर कैसे पाएं महादेव की विशेष कृपा?
संध्या समय शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें
“ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें
रात्रि जागरण और शिव चालीसा का पाठ करें
शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करें।
शिवपुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के शुभ योग में की गई पूजा से जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और धन-समृद्धि का वरदान मिलता है।

