Chandra Grahan 2026: इन 5 चीजों का करें दान, चंद्र दोष से मिलेगी मुक्ति

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 01:28 PM (IST)

नारी  डेस्क : साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है, जो ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक रहेगा और इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की होगी। खास बात यह है कि इसी दिन होलिका दहन भी किया जाएगा, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो पूरे एशिया समेत ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय किया गया दान-पुण्य विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ खास चीजों का दान करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

जानें चंद्रग्रहण के दिन किन 5 चीजों का दान करना माना जाता है शुभ

सफेद वस्तुओं का दान

चंद्रमा का प्रिय रंग सफेद माना जाता है। चंद्रग्रहण के दिन चावल, चीनी, दूध, दूध से बनी मिठाइयां और सफेद वस्त्रों का दान करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन में समृद्धि आती है और चंद्र दोष दूर होता है।

PunjabKesari

चांदी या मोती का दान

चांदी और मोती का दान विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा राहु, केतु या शनि के साथ स्थित होता है, उन्हें इस दान से सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। इससे मानसिक तनाव कम होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

यें भी पढ़ें : होली खेलने से पहले चेहरे और बालों पर लगाएं ये तेल, त्वचा पर नहीं चढ़ेगा रंग

 

अन्न का दान

हिंदू धर्म में अन्नदान को महादान कहा गया है। चंद्रग्रहण के दिन जरूरतमंदों को पका हुआ भोजन या कच्चा अनाज दान करने से चंद्रमा की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति आती है।

धन का दान

चंद्रग्रहण के दिन धन का दान करने से न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद होती है, बल्कि देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। मान्यता है कि इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

PunjabKesari

दीप दान

चंद्रग्रहण के दिन मिट्टी के दीपक में घी या तेल डालकर पवित्र नदी में प्रवाहित करना शुभ माना जाता है। दीप दान से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में ज्ञान व सकारात्मकता का प्रकाश फैलता है। चंद्रग्रहण की रात चंद्रमा का स्मरण करते हुए घर में दीपक जलाना भी फलदायी माना गया है।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

 

चंद्रग्रहण का दिन धार्मिक दृष्टि से दान और साधना का विशेष अवसर माना जाता है। श्रद्धा और नियमों के साथ किया गया दान व्यक्ति के जीवन में शांति, समृद्धि और संतुलन लाने में सहायक माना जाता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static