रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की तेलुगू रिवाजों से हुई शादी!
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 05:10 PM (IST)
नारी डेस्क: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है। कपल ने सुबह करीब 10:10 बजे तेलुगू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए और पति-पत्नी बन गए। शादी की खुशी में उनके परिवार, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कुछ सितारे शामिल हुए। इसके अलावा रश्मिका के कोडावा (कूर्गी) रीति-रिवाजों के अनुसार भी शाम को एक दूसरी शादी का आयोजन किया जाएगा।
संगीत सेरेमनी: फिल्मी और इमोशनल पल
शादी से दो दिन पहले यानी 24 फरवरी को कपल की संगीत नाइट बेहद रंगीन और भावुक रही। इस मौके पर रश्मिका ने अपनी फिल्म पुष्पा 2 के सुपरहिट गाने ‘अंगारों’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसने विजय को बेहद भावुक कर दिया। इस शाम का एक खास पल तब आया जब विजय की मां ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट की, जिससे परिवार की ओर से रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लग गई। संगीत सेरेमनी में दोस्त और करीबी फिल्ममेकर जैसे संदीप रेड्डी वांगा और थरुण भास्कर शामिल हुए।
शादी का डेस्टिनेशन: उदयपुर
कपल ने उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस को अपना वेडिंग डेस्टिनेशन चुना। यह शहर अपनी खूबसूरत झीलों और शाही महलों के लिए जाना जाता है और अक्सर बॉलीवुड और साउथ सितारे अपने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए इसे पसंद करते हैं। शादी के दौरान पूरे वेन्यू को कपल की फिल्म विरोश के पोस्टर्स और थीम के अनुसार सजाया गया।
कोडावा परंपरा के अनुसार दूसरी शादी
वर्तमान में कपल ने तेलुगू रीति-रिवाजों से शादी कर ली है, लेकिन रश्मिका के कोडावा रिवाजों के अनुसार भी शाम को करीब 4 बजे दूसरी शादी होगी। फैंस इस शादी के दौरान कपल के लुक और परंपराओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘पुष्पा 2’ के गाने पर रश्मिका का सरप्राइज डांस देख, विजय हुए इमोशनल
शादी के दौरान इमोशनल पल
तेलुगू रीति-रिवाजों की शादी के दौरान रश्मिका और विजय दोनों भावुक हो गए। उनकी आंखें भर आईं और यह पल फैंस के लिए बेहद खास रहा। शादी के बाद कपल के दोस्तों ने आईटीसी मेमेंटोस के बाहर मीडिया और पैपराजी को मिठाई बांटी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ।
सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता
विजय और रश्मिका की शादी की खबर सोशल मीडिया पर आते ही फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने ट्वीट किया "आखिरकार आज सुबह 10:10 बजे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हो गई। इस प्यारी जोड़ी को भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।" इसी के साथ रश्मिका की ऑन-स्क्रीन मां इंदिरा कृष्णा ने भी उन्हें शादी की बधाई दी और एक पुरानी फिल्म की तस्वीर शेयर की।
चार दिन तक चलने वाले जश्न का मज़ा
शादी के बाद कपल के दोस्त और परिवार चार दिनों तक जश्न मनाएंगे। 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सितारे शामिल होने की उम्मीद है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को दो अलग-अलग परंपराओं से सम्पन्न किया। पहले तेलुगू रीति-रिवाजों से सात फेरे और अब कोडावा परंपरा के अनुसार रस्में। यह शादी न सिर्फ उनके फैंस के लिए खास है बल्कि फिल्मी इंडस्ट्री में भी इसे एक बड़े इवेंट के रूप में देखा जा रहा है।

