शिक्षा पहले: 10 दिन के बच्चे को गोद में लेकर 12वीं की  परीक्षा देने पहुंची एक मां

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 02:33 PM (IST)

नारी डेस्क: नांदेड़ शहर में एक महिला अपने 10 दिन के बच्चे को गोद में लेकर महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल होने पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर महिला के लिए विशेष इंतजाम किए।  शीतल चंद्रकांत चित्ते (21) बुधवार को अपने नवजात शिशु के साथ राजनीति विज्ञान की परीक्षा में शामिल होने केंद्र पर पहुंचीं। इससे पहले प्रसव के महज दो दिन बाद उन्होंने 10 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा में भी बैठी थी। महिला अपनी बहन के साथ अंग्रेजी की परीक्षा में शामिल होने आई थी। 
 

यह भी पढ़ें:  राजपाल यादव नाच- गाकर मना रहे हैं जेल से बाहर आने की खुशी
 

शिक्षा के प्रति महिला के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए पीपुल्स कॉलेज के अधिकारियों ने एक समर्पित 'मातृस्नेह कक्षा' (मां के अनुकूल कमरा) बनाया और बच्चे के लिए एक पालने की व्यवस्था की, जिससे शीतल के लिए परीक्षापत्र लिखना आसान हो गया। शीतल की शादी दो साल पहले हुई थी। वह यहां के श्री बसवेश्वर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि घर पर बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं है क्योंकि उनके पति दिन में काम पर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि 12वीं की परीक्षा उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसी कारण उन्होंने इसे नहीं छोड़ने का फैसला किया और उनका परिवार भी शिक्षा जारी रखने के उनके फैसले का समर्थन करता है। 
 

यह भी पढ़ें:  क्या चावल खाने से बढ़ती है पेट की चर्बी? जानिए कितनी मात्रा में और कैसे खाना चाहिए Rice
 

नांदेड़ के शिक्षा अधिकारी माधव सालगर ने परीक्षा के दौरान छात्रा के लिए अलग से सुविधा उपलब्ध कराने के कॉलेज के कदम की सराहना की। उन्होंने बताया- ''अब से, हम प्रशासन की ओर से ऐसे छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था करेंगे।'' महाराष्ट्र बोर्ड के लातूर मंडल अध्यक्ष सुधाकर तेलंग ने दावा किया कि राज्य में यह अपनी तरह की पहली पहल है। महाराष्ट्र बोर्ड के तहत उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हुईं और केंद्र पर सुचारू रूप से आयोजित हो रही हैं, जहां 861 उम्मीदवार परीक्षा दे रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static