Malaika Arora की फिट बॉडी का राज है, ये 10 मिनट की Chinese एक्सरसाइज

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 04:46 PM (IST)

नारी डेस्क: जब फिटनेस की बात होती है तो मलाइका अरोड़ा का नाम जरूर लिया जाता है। 50 साल की उम्र में भी वह बेहद फिट और एक्टिव नजर आती हैं। जिम और योग के अलावा वह अपनी रोजाना की रूटीन में एक खास चाइनीज एक्सरसाइज भी करती हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया था।

क्या है यह 10 मिनट की एक्सरसाइज?

मलाइका जिस एक्सरसाइज को करती हैं, वह चीन की पारंपरिक तकनीक ‘ची गोंग’ (Qi Gong) से जुड़ी है। यह एक तरह की हल्की स्ट्रेचिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज है। इसमें तेज मूवमेंट नहीं होते, बल्कि धीरे-धीरे शरीर को हिलाया जाता है और गहरी सांसों पर ध्यान दिया जाता है। यह एक्सरसाइज शरीर और मन दोनों को संतुलित करने पर फोकस करती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

कैसे करें शुरुआत?

इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी जिम इक्विपमेंट की जरूरत नहीं होती। सबसे पहले किसी शांत जगह पर सीधे खड़े हो जाएं। पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखें। धीरे-धीरे हाथों को ऊपर-नीचे करें और गहरी सांस लें। हल्का झुककर हाथों को सीने के पास लाएं और दाएं-बाएं धीरे-धीरे घूमें। पूरी प्रक्रिया के दौरान सांसों पर ध्यान रखें। सिर्फ 10 मिनट रोजाना करने से भी फायदा मिल सकता है।

मलाइका क्यों करती हैं यह एक्सरसाइज?

फुल बॉडी डिटॉक्स: धीमी गति से मूवमेंट और गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है।

तनाव कम करने में मदद:  यह एक्सरसाइज दिमाग को शांत करती है। नियमित अभ्यास से तनाव और टेंशन कम हो सकती है और मन फ्रेश महसूस करता है।

शरीर में लचीलापन:  उम्र बढ़ने के साथ शरीर अकड़ने लगता है। यह हल्की स्ट्रेचिंग जोड़ों को मजबूत रखती है और शरीर को लचीला बनाती है।

बेहतर पाचन:  गहरी सांस और हल्की मूवमेंट मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है। इससे पाचन सुधरता है और वजन कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

एनर्जी लेवल बढ़ाता है

सिर्फ 10 मिनट का यह अभ्यास शरीर को तरोताजा कर सकता है और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज सिर्फ भारी वर्कआउट नहीं, बल्कि संतुलित और नियमित एक्सरसाइज भी है। ‘ची गोंग’ जैसी 10 मिनट की आसान चाइनीज एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप भी खुद को फिट और एनर्जेटिक रख सकते हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static