अब मां-पत्नी या बेटी के नाम पर गाड़ी लेने का है फायदा, यहां की सरकार महिलाओं को Tax में दे रही छूट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 10:34 AM (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस दौरान उन्हाेंने महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि अगर कोई महिला अपने नाम पर गाड़ी खरीदती है, तो उसे टैक्स में 1% की छूट मिलेगी। इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर टैक्स में पहले से ही 20% की छूट मिल रही है।

PunjabKesari
आर्थिक रूप से सशक्त होंगी महिलाएं 

सैनी ने बजट पेश करते हुए साफ किया है कि सरकार का फोकस महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सुरक्षित परिवहन और सुविधाओं का विस्तार करने पर रहेगा. इसी के आधार पर अब राज्य  मेंअगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी, बेटी या मां के नाम पर गाड़ी खरीदता है तो उसे रजिस्ट्रेशन में भी खास छूट दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से महिलाओं के नाम पर संपत्ति बढ़ेगी और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होने का मौका मिलेगा। 

PunjabKesari
महिलाओं के लिए पैनिक बटन की सुविधा भी


बजट घोषणा के अनुसार महिलाओं के नाम पर रजिस्टर्ड गैर परिवहन वाहनों पर मोटर वाहन कर में 1 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यानी अगर कोई महिला अपने नाम से कार या निजी वाहन खरीदती है तो रजिस्ट्रेशन के समय टैक्स में सीधा लाभ मिलेगा।  यह छूट दो पहिया, चार पहिया, इलेक्ट्रिक वाहन और ई-रिक्शा पर लागू होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्तमान में महिला यात्रियों और छात्रों के लिए चल रही 273 विशेष बसों की संख्या बढ़कर 500 करने की घोषणा की। इतना ही नहीं अब हरियाणा में  महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की सुविधा भी दी जाएगी, जिसकी निगरानी केंद्रीकृत कमान एवं कंट्रोल सेंटर से होगी।  पैनिक बटन दबाने पर कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना मिलेगी और मदद भेजी जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static