बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़वाएं ?

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 11:51 AM (IST)

छोटे बच्चों का अंगूठा चूसना एक आम बात है। मगर कुछ बच्चों की यह आदत मां-बाप के लिए चिंता का कारण बन जाती है। मां को हर वक्त यही फिक्र लगी रहती है कि कही अंगूठा चूसने से उसका बच्चा बीमार ना पड़ जाए । अपनी टैंशन को कम करने और बच्चे की इस आदत को छुड़वाने के लिए वह कई तरह के तरीके अपनाते हैं लेकिन उनसे कोई फायदा नहीं होता है। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर बच्चे की अंगूठा चूसने की आदतो को छुड़वा सकते हैं। 

 

बच्चा क्यों चूसता है अंगूठा?


1. भूख लगने पर भी छोटे बच्चे अंगूठा चूसने लगते हैं। 


2. आराम के लिए भी बच्चे चुस्ते हैं अंगूठा। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब बच्चा पोटी करती है तो उसको थोड़ा सा स्ट्रेस होती है। एेसे में राहत महसूस करने के लिए वह अंगूठा चूसता है।


3. सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी स्ट्रेस होती है। जब बच्चों को टैंशन होती तब भी वह अंगूठा चूसता है। 


4. अंटेशन पाने के ल‍िए भी बच्चे अंगूठा मुंह में डाल लेते हैं। 

 

इन तरीकों से छुड़वाएं अंगूठा  चूसने की आदत 


1. नीम और नींबू

PunjabKesari
अगर आपके बच्चे को भी यह गंदी आदत है तो उसके अंगूठे पर नींबू या फिर नीम का पेस्ट बनाकर लगा दें। नींबू में खाटस होती है और नीम कड़वा होता है। जब भी बच्चा इस पेस्ट लगे अंगूठे को चूसता है तो उसके मुंह का टेस्ट खराब हो जाता है। इसी वजह से बच्चा अपने मुंह में अंगूठा नहीं डालता। 

 

 

2. थंब गार्ड लगा लें 
बच्चे की यह गंदी आदत छुड़वाने के लिए उसके अंगूठे पर थंब गार्ड लगा लें। एेसा करने से वह अंगूठा नहीं चूसेगा।

 

 

3. बच्चे को खाने के लिए दें
बच्चों को बार-बार खाने की चीजे जैसे- फल, तरबूज का रस, गाय का दूध आदि। इससे उसका पेट भरा रहेगा और वह अंगूठा मुंह में नहीं डालेगा। एेसा करने से एक तो वह अपनी गंदी आदत छोड़ देगा दूसरा उसको खाया-पीया सब लगने लगेगा। 

 

 

4. मुंह में डाले ये चीजें

PunjabKesari
बच्चे के मुंह में निप्पल, शुगर कैंडी डाल दें। एेसा करने से वह अपना अंगूठा मुंह में नहीं डालेगा।

 

 

5. बच्चे का ध्यान दूसरी ओर लगाएं
जब आप बच्चे के अंगूठे को उसके मुंह में देखें तो उसे दोनों हाथों को किसी न किसी काम में व्यस्त रखें। आप उन्हें सॉफ्ट टॉय भी पकड़ा सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Related News

static