छोटी सी आदत, लेकिन आंखों के लिएं बड़ा सुकून
punjabkesari.in Monday, Dec 15, 2025 - 05:59 PM (IST)
नारी डेस्क : आज के डिजिटल युग में मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के लगातार इस्तेमाल से आंखों में थकान, जलन और भारीपन होना आम समस्या बन गई है। कई बार नजर धुंधली लगने लगती है और फोकस करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आई मसाज पॉइंट्स आंखों को आराम देने और थकान कम करने का आसान तरीका बन सकते हैं।

डॉक्टक के अनुसार, आंखों के आसपास मौजूद कुछ खास पॉइंट्स को हल्के हाथों से मसाज करना आंखों को रिलैक्स करने में मदद करता है। सिर्फ कुछ सेकंड की ये आसान मसाज आंखों की थकान और स्क्रीन स्ट्रेस कम कर सकती है।
आंख के अंदरूनी कोने का पॉइंट
यह पॉइंट नाक और आंख के बीच, आंख की हड्डी के पास होता है।
हल्के हाथ से गोल-गोल मसाज करने से नजदीक देखने से होने वाली थकान कम होती है।
मसाज के बाद पढ़ते या स्क्रीन देखते समय नजर ज्यादा साफ महसूस होती है।
यें भी पढ़ें : प्यार में पागल एक्ट्रेस ने लिया था काले जादू का सहारा, पर प्यार हुआ...
आंख के बाहरी कोने (कनपटी की ओर) का पॉइंट
आंख के बाहरी किनारे से थोड़ा बाहर, कनपटी की तरफ यह पॉइंट होता है।
हल्का दबाव देकर गोल घुमाने से दिनभर देखने से पैदा हुआ तनाव कम होता है।
सिरदर्द और कनपटी की जकड़न में भी राहत मिलती है।

भौंह के ऊपर अंदर की तरफ का पॉइंट
यह पॉइंट भौंह की हड्डी के ऊपर, अंदरूनी हिस्से में होता है।
हल्के हाथ से मसाज करने पर पलकों का भारीपन और माथे की खिंचाव कम होती है।
यें भी पढ़ें : पलकों पर दिख रहे ये बदलाव हो सकते हैं High Cholesterol के लक्षण
आंख के नीचे गाल की हड्डी वाला पॉइंट
आंख के नीचे गाल की हड्डी के किनारे मौजूद यह पॉइंट है।
तर्जनी उंगलियों से हल्के गोल घुमाने पर सूजन, पफीनेस और थकान में राहत मिलती है।
आंखों के नीचे का हिस्सा हल्का और फ्रेश महसूस होता है।
बेहतर असर के लिए टिप्स (Healthy Eye Tips)
हर 20–30 मिनट में स्क्रीन से ब्रेक लें।
पलकें झपकाएं और पर्याप्त पानी पिएं।
हफ्तेभर नियमित मसाज करने से आंखों की थकान कम होती है और नजर आरामदायक महसूस होती है।

मसाज करते समय ध्यान रखें (Eye Care Tips)
हाथ अच्छी तरह धो लें।
शांत जगह और हल्की रोशनी में मसाज करें।
हल्का दबाव दें, जोर न लगाएं।
गहरी और धीमी सांस लेते रहें।
हर पॉइंट पर 10 सेकंड मसाज करें, दिन में सुबह और रात।
अगर तेज दर्द हो या आंखों में कोई बीमारी हो, पहले डॉक्टर से सलाह लें।

