फिल्म जगत से फिर आई बुरी खबर, बेहद छोटी उम्र में फेमस एक्टर का निधन
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 10:40 AM (IST)
नारी डेस्क: एक और एक्टर ने दुनिया को अलविदा की दिया। अमेरिकी एक्टर RJ मिटे का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें ड्रामा सीरीज़ 'ब्रेकिंग बैड' में ड्रग किंगपिन वॉल्टर व्हाइट के बागी बेटे के रोल के लिए जाना जाता था। उनके प्रतिनिधि ने बताया- "हमें बहुत दुख के साथ मशहूर एक्टर, समाजसेवी और दिव्यांगों के अधिकारों के लिए ज़ोरदार आवाज़ उठाने वाले RJ मिटे के दुखद निधन की जानकारी देनी पड़ रही है।"
यह भी पढ़ें: सिर और आंखों का एक साथ दर्द होना कोई बीमारी या कमजोर नजर? लक्षणों से समझिए परेशानी को
एक्टर का आखिरी इंटरव्यू हो रहा वायरल
उनका निधन टेक्सास के ब्राउनविले में हुआ। मौत की तत्काल वजह नहीं बताई गई है। एक्टर के चाहने वाले, साथी और फ़ैन्स अभी उनकी मौत के सदमे से उबर नहीं पाए हैं, लेकिन उनका आखिरी इंटरव्यू इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने 'ब्रेकिंग बैड' में अपने मशहूर किरदार 'वॉल्टर व्हाइट जूनियर' के भविष्य के बारे में खुलकर बात की थी। फ़ैन्स को लगता है कि उन्हें और उनकी बहन 'हॉली व्हाइट' को आखिरकार शांति मिल गई होगी और हो सकता है कि 'वॉल्टर जूनियर' ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया हो, लेकिन एक्टर ने कहा कि ऐसा नहीं होगा, क्योंकि वे लगातार पुलिस की निगरानी में रहेंगे।
यह भी पढ़ें: फेफड़ों के साथ- साथ पेट के लिए भी खतरनाक है कोविड, ठीक होने के बाद भी मरीज को रहती है ये दिक्कतें
समाज-सेवा भी करते थे एक्टर
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'मिटे' ने 'ब्रेकिंग बैड' सीरीज़ में 'वॉल्टर व्हाइट' (ब्रायन क्रैंस्टन) के इकलौते बेटे का किरदार निभाया था। 'वॉल्टर व्हाइट' एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हाई स्कूल टीचर थे, जो बाद में अपराध की गुप्त दुनिया में चले जाते हैं और 'क्रिस्टल मेथ' बनाने लगते हैं। एक्टर ने समाज-सेवा और कम्युनिटी से जुड़े कामों में मदद के लिए 'द मिटे फ़ाउंडेशन' भी बनाया। उन्होंने अपने इस मंच का इस्तेमाल "रूढ़िवादी सोच को चुनौती देने और विकलांग लोगों की बेहतर भागीदारी को बढ़ावा देने" के लिए किया।

