बालों की कई समस्याएं दूर करेंगे ये Homemade Oil, जानिए लगाने का तरीका

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 03:53 PM (IST)

खराब लाइफस्टाइल की आदतों के कारण सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि बालों से भी संबंधित समस्याएं हो रही हैं। हर दूसरा इंसान सफेद बाल, बाल झड़ने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है इन सब समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन हेयर प्रोडक्ट्स बालों के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। झड़ते बाल, दोमुंहे बालों से राहत पाने के लिए आप कुछ घर में बने तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन होममेड तेल के जरिए आप  बालों की कई समस्याओं से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

झड़ते बालों के लिए करी पत्ता

अगर आपके बाल झड़ते हैं तो इस समस्या से राहत पाने के लिए आप करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाला प्रोटीन और बीटा केरोटिन बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

सामग्री 

करी पत्ता - 1 मुट्ठी
नारियल तेल - 1 कप 

लगाने का तरीका 

. सबसे पहले आप नारियल तेल को धीमी आंच पर गर्म कर लें। इसके बाद इसमें मुट्ठी भर करी पत्ता डालकर मिक्स कर लें। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स होने दें। इसके बाद तेल को छान लें।
. छाना हुए तेल से बालों की मसाज करें। 
. 15-20 मिनट के बाद बाल सादे पानी से धो लें। 

दोमुंहे बालों के लिए कलौंजी

अगर बढ़ते प्रदूषण के कारण आपके बाल दोमुंहे हो गए हैं तो इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कलौंजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कलौंजी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, जिंक, आयरन और फैटी एसिड पाए जाते हैं यह झड़ते बालों की समस्या को दूर करने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

कलौंजी  - 1 कप 
नारियल तेल -  2 कप 

लगाने का तरीका

. सबसे पहले आप कलौंजी को पीसकर इसका पाउडर तैयार कर लें। 
. इसके बाद पाउडर को नारियल तेल में मिलाएं।
. दोनों चीजों को हल्का गर्म कर लें। इसके बाद इसे छान लें। 
. तैयार तेल बालों में लगाएं। 

मजबूत बालों के लिए गुड़हल 

आप बालों को मजबूत करने के लिए गुड़हल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल? 

गुड़हल के फूल -1 मुट्ठी 
नारियल तेल - 1 कप   

PunjabKesari

लगाने का तरीका 

. सबसे पहले गुड़हल के फूल को धूप में सुखाकर इसका पाउडर बना लें। 
. इसके बाद पाउडर में नारियल तेल मिलाकर बालों में लगाएं। 
. छानकर तेल को बालों में लगाएं। 
 

नोट: आप बालों में इन तेलों के अलावा आंवला, भृंगराज का तेल भी नारियल तेल में मिलाकर लगा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static