शरीर में गर्मी नहीं पेट खराब कर सकता है आम, जान लो इसे खाने का सही तरीका

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 10:04 AM (IST)

नारी डेस्क: गर्मियों में सबसे ज्यादा इंतजार होता है फलों के राजा आम का , जिसका बीना तो गर्मी अधूरी लगती है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक यह सभी का पसंदीदा फल है।  कुछ लोग तो दिन- रात बस इसे ही खाना पसंद करते हैं लेकिन बड़े-बुज़ुर्ग कहते हैं नाकिसी भी चीज की अति ठीक नहीं होती है, आम को लेकर भी कुछ ऐसा ही है। कहा जाता है कि ज़्यादा आम मत खाने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है तो चलिए आज जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है। 

PunjabKesari
डॉक्टरों की आम को लेकर ये है राय

टाइम्स ऑफ इंडिया में में प्रकाशित आर्टिकल्स में डॉक्टरों ने आम को लेकर कुछ अलग बातें बताई हैं। डॉक्टर कहते हैं- "आम को अक्सर 'गर्म फल' कहा जाता है, जबकि वैज्ञानिक नज़रिए से किसी भी खाने की पहचान उसके 'गर्म' या 'ठंडा' होने के बजाय, उसकी रासायनिक बनावट के आधार पर की जाती है।" उन्हाेंने बताया कि आम में प्राकृतिक शर्करा और मैंगिफेरिन जैसे पौधों से मिलने वाले तत्व होते हैं। पाचन के दौरान ये शरीर में गर्मी पैदा करने की प्रक्रिया को थोड़ा बढ़ा सकते हैं। आम खाने के तुरंत बाद शरीर में गर्मी का एहसास थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन इससे व्यक्ति के शरीर का 'कोर टेम्परेचर' (अंदरूनी तापमान) उस तरह नहीं बढ़ता, जैसा कि बुखार होने पर बढ़ता है। 


शरीर का तापमान नहीं बढ़ाते आम

आसान शब्दों में कहें तो, आम असल में शरीर का तापमान नहीं बढ़ाते। लोगों को जो हल्का-फुल्का गर्मी का एहसास होता है, वह मेटाबॉलिज़्म (चयापचय) से जुड़ा होता है, और यह हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकता है। एक आम का मज़ा लेना, एक ही बार में तीन या चार आम खाने से बहुत अलग है। शरीर सिर्फ फल पर ही नहीं, बल्कि उसकी मात्रा पर भी प्रतिक्रिया करता है। डॉक्टर कहते हैं- बहुत ज़्यादा आम खाने से आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं... जैसे पेट फूलना, दस्त या पेट में ऐंठन, क्योंकि इस फल में फ़ाइबर और फ़्रक्टोज़ की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है।”  अधिक फाइबर और फलों की चीनी से पेट खराब हो सकता है।

PunjabKesari
आम खाने से हो सकती हैं ये दिक्कतें

आम प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं, जो मधुमेह रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है। कुछ लोगों को आम खाने के बाद मुंहासे या होंठों के आसपास जलन की शिकायत होती है। अधिक मात्रा में खाने पर आम कैलोरी से भरपूर होते हैं। दरअसल आम के छिलके के पास मौजूद चिपचिपे रस में उरुशियोल जैसे यौगिक होते हैं, जो उसी परिवार के होते हैं जो पॉइज़न आइवी में पाए जाते हैं। यही कारण है कि कुछ लोगों को अपने होंठों पर खुजली या झुनझुनी महसूस होती है। गर्मियों के चरम पर, पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है, और शरीर में पानी की कमी (dehydration) होना आम बात हो जाती है। अगर आप इसके साथ ज़्यादा मात्रा में मीठे फल भी खा लें, तो शरीर भारी या ज़्यादा गर्म महसूस हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static