होंठों के फटने व कालेपन से है परेशान तो ट्राई करें होममेड लिप स्क्रब

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 10:24 AM (IST)

सुंदरता बरकरार रखने के लिए चेहरे की खूबसूरती का खास ध्यान रखना पड़ता है। मगर मौसम के बदलाव के कारण स्किन संबंध परेशानी होने लगती है। बात अगर होंठों की करें तो ये चेहरा का बेहद कोमल होते हैं। इसके लिए बहुत सी लड़कियां मंहगे लिप बाम  का इस्तेमाल करती है। मगर फिर भी कई बार रूखे, बेजान व काले नजर आने लगते हैं। असल में, चेहरे की तरह होंठों को भी स्क्रबिंग की जरूरत होती है। इससे होंठों के डेड स्किन सेल्स रिमूव होकर साफ, कोमल और गुलाबी होंठ नजर आते हैं। तो चलिए आज हम आपको नेचुरल चीजों से लिप स्क्रब बनाने व इसे यूज करने का तरीका बताते हैं...

लिप स्क्रब बनाने की आवश्यक सामग्री-

पीसी चीनी- 1 बड़ा चम्मच 
दालचीनी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
जैतून तेल- 1 बड़ा चम्मच
शहद-1/2 छोटा चम्मच 

PunjabKesari

लिप स्क्रब बनाने व लगाने की विधि-

1. एक कटोरी में पीसी चीनी और दालचीनी पाउडर मिलाएं। 
2. स्मूद पेस्ट बनने के बाद इसमें शहद व जैतून तेल मिक्स करें। 
3. तैयार लिप स्क्रब को एयर टाइट कंटेनर में भर लें। 
4. अब इसमें में से थोड़ा मिश्रण लेकर होंठों पर मसाज करते हुए लगाएं। 
5. इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें। 
6. बाद गुनगुने पानी से इसे साफ करें। (ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म ना हो)

PunjabKesari

लिप स्क्रब के फायदे-

- इससे रूखे, बेजान होंठों को पोषण मिलेगा। 

- शहद से होंठ हाइड्रेटिड होंगे। ऐसे में होठों के फटने की परेशानी से निजात मिलेगा।  

- चीनी से डेड स्किन सेल्स रिमूव होकर होंठ सॉफ्ट और गुलाबी नजर आएंगे। 

- दालचीनी में मौजूद हीलिंग प्रोपर्टीज होंठों को गहराई से पोषण देकर उसमें नमी बरकरार रखने में मदद करते हैं। 

- एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर दालचीनी से डेड स्किन सेल्स रिमूव करके होंठों का कालापन दूर करेंगे।  

- ऑलिव ऑयल होंठ को डीप मॉइश्चराइज करके रूखापन दूर करने में मदद करेगा। 

- एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर यह स्क्रब होंठों का कालापन दूर होकर साफ और गुलाबी होंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static