चिक्नपॉक्स के जिद्दी दाग दूर करने के 8 बेस्ट टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 01:27 PM (IST)

चिकन पॉक्स ठीक होने के बाद  चेहरे पर दाग रह जाते हैं जो कई बार लंबे समय तक बने रहते हैं। यह दाग कही ना कही खूबसूरती को बिगाड़ने का काम करते हैं। दरअसल, चेचक यानि चिकन पॉक्स के दाग त्वचा की गहराई तक जुड़े होते हैं, जिन्हें आसानी से हटा पाना मुश्किल होता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो इन दागों को हटाने में काफी मददगार साबित होंगे।

 

क्या है चिकनपॉक्स?

चेचक को चिकन पॉक्स के अलावा आम भाषा में 'छोटी माता व बड़ी माता' भी कहा जाता है। यह 'वेरिसेला जोस्टर' नाम के वायरस से होने वाली संक्रामक बीमारी है। इस समस्या में त्वचा पर छाले व फफोले जैसे दाने और खुजली होने लगती है। बीमारी ठीक होने के बाद भी इसके दाग रह जाते हैं। कुछ लोग इसके लिए दवाओं का इस्तेमाल करते हैं लेकिन देसी नुस्खों से आप बिना किसी नुकसान के इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं।

PunjabKesari, चेचक के निशान इमेज,Chicken Pox image

चिकनपॉक्स के दाग हटाने के घरेलू नुस्खे

नारियल तेल

दाग-धब्बों को हटाने के लिए नारियल तेल सबसे बेस्ट है। रात को सोने से पहले गुनगुना तेल दाग-धब्बों पर लगाएं। ऐसा लगातार करें। धीरे धीरे निशान लाइट होना शुरू हो जाएंगे। 

 

नींबू का रस

चिकनपॉक्स के दाग पर हलके हाथों से धीरे-धीरे नींबू रगड़ें या इसके रस को लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद ताजे पानी से चेहरा धो लें। रोजाना ऐसा करने से निशान धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

PunjabKesari, Lemon Juice Image, Chicken Pox Scars Image

एलोवेरा जेल

रोजाना एलोवेरा जेल से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ना सिर्फ चिकनपॉक्स के दाग गायब हो जाएंगे बल्कि चेहरे पर निखार भी आएगा।

 

लहसुन

लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर इसका रस निकाल लें। इसे दिन में 2-3 बार निशानों पर लगाएं। इससे आपके निशान एकदम साफ हो जाएंगे।

PunjabKesari, Garlic Paste Image, Chicken Pox Scars Image

शहद

इन भद्दे निशानों से छुटकारा पाने के लिए शहद से चेहरे की मसाज करें और फिर इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। रोजाना दिन में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से निशान धीरे-धीरे साफ हो जाएंगे।

 

टमाटर का रस

चेहरे से दाग-धब्बों को साफ करने के लिए टमाटर के प्लप को काले धब्बों पर लगाएं और सूखने के बाद ताजे पानी से धो लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से दाग बहुत जल्दी साफ हो जाएंगे।

PunjabKesari, Tomato Paste Image, Chicken Pox Scars Image

पपीता का इस्तेमाल

पपीते का पेस्ट चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के अलावा स्किन को हाइड्रेट करता है। साथ ही यह डेड स्किन हटाने में भी मदद करता है। इस पेस्ट को लगाने के बाद त्वचा निखरी हुई महसूस होती है।

 

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर में ऑलिव ऑयल मिलाकर चिकनपॉक्स के निशान पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा दिन में 3-4 बार करें। इससे कुछ समय बाद ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

PunjabKesari, Sandalwood Mask Image, Chicken Pox Scars Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static