बर्थडे स्पेशल: 60 की उम्र के बाद भी हॉट और स्टाइलिश दिखने के लिए नीतू सिंह से लें फैशन टिप्स

punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 12:59 PM (IST)

 60 प्लस उम्र की महिलाएं भी  स्टाइलिश, आत्मविश्वासी और ग्रेसफुल दिख सकती हैंऔर इसकी बेहतरीन मिसाल हैं वेटरन एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर, जो आज अपना जन्मदिन मना रही है।  उनका स्टाइल क्लासिक, एलीगेंट और एज-एप्रोप्रिएट होता है, जो हर उम्र की महिलाओं को इंस्पायर कर सकता है। यहां देखिए नीतू सिंह के कुछ स्टाइलिश लुक्स और उनसे मिलने वाले फैशन टिप्स आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari
सिल्क और चिकनकारी कुर्ता लुक

नीतू अक्सर हल्के रंगों में सिल्क, कॉटन या चिकनकारी कुर्ते पहनती हैं। ये लुक क्लासिक और कम्फर्टेबल होता है। आप चाहें तो कुर्ते को मैचिंग पलाज़ो या स्ट्रेट पैंट के साथ पेयर कर सकते हैं। इस आउटफिट के साथ लाइट मेकअप, स्मॉल स्टड ईयररिंग्स और खुले बाल – एकदम ग्रेसफुल लुक देगा।


साड़ी में रॉयल एलीगेंस

नीतू सिंह ने कई बार बनारसी, कांजीवरम और ऑर्गेन्ज़ा साड़ी में रॉयल लुक कैरी किया है। आप भी उनकी तरह ब्लाउज में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं , जैसे हाई नेक या एम्ब्रॉइडरी स्टाइल। साड़ी के साथ सिल्वर ज्वेलरी या पर्ल सेट ज्यादा क्लासी लगेगा। 

PunjabKesari
वेस्टर्न विद इंडियन टच

नीतू सिंह को ट्यूनिक + ट्राउजर या शर्ट + पैंट में भी देखा गया है। आप भी नीतू की तरह न्यूट्रल या पेस्टल शेड्स चुनें जो सॉफ्ट और एलिगेंट दिखता है। इसके साथ एक अच्छा हैंडबैग और शेड्स स्टाइल को और निखारते हैं।


 शॉल और स्टोल का इस्तेमाल

ठंड के मौसम में नीतू सिंह अपने आउटफिट को खूबसूरत शॉल, कश्मीरी स्टोल या प्रिंटेड स्कार्फ से स्टाइल करती हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ एज-एप्रोप्रिएट भी है।

PunjabKesari
हेयर और मेकअप

नीतू सिंह अपने शॉर्ट हेयरकट और वॉल्यूमिनस ब्लो-ड्राय स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ न्यूड लिपस्टिक, लाइट ब्लश और काजल सटल लगेगा। नीतू से हमें ये सीखने को मिलता है कि 60 की उम्र के बाद भी आप उतनी ही खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं, जितनी कभी भी रही हैं। बस अपने शरीर और पर्सनालिटी के अनुसार कपड़े चुनें, और खुद पर विश्वास रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static