पीला छोड़िए खाएं लाल केला, मिलेंगे ये 8 बेमिसाल फायदे

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 04:25 PM (IST)

 लोगों ने पीले और हरे रंग के केले के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आपने कभी लाल केले के बारे में सुना है? बहुत कम लोग लाला केलों को बारे में जानते हैं शायद कुछ ने तो यह नाम ही पहली बार सुना होगा। पीले केले खाने से हमारे शरीर को बहुत लाभ मिलता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि लाल केले खाने से भी आपके शरीर को बेमिसाल फायदे मिलते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है लाल केला 

PunjabKesari

लाल केला ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्व एशिया के हिस्सों में पाया जाता है। आपको बता दें कि लाल केले पीले केले की तरह होते हैं लेकिन यह छोटे और बेहद मीठे होते हैं। आम केले की तरह इसमें भी कईं तरह पोष्क तत्व पाए जाते हैं। आम केले खाने से जहां हमें फाइबर, पोटाशियम और फाइबर मिलता है तो वहीं दूसरी ओर लाल केला खाने से ब्लड शुगर लेवर कंट्रोल रहता है। इससे वजन भी कम होता है। तो चलिए आज हम आपको लाल केले के फायदों के बारे में बताएंगे। 

लाल केला खाने के फायदे 

1. आंखों को रखे हेल्दी 

लाल केले हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों की आंखे कमजोर होती हैं या फिर जिनकी रोशनी कम है वह इसका सेवन कर सकते हैं इससे आपकी आंखों को बहुत से फायदे होते हैं। 

2. कैंसर से करे सुरक्षा 

लाल केला खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। इनमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जिससे किडनी में स्टोन भी नहीं बनता है। 

PunjabKesari

3. वजन करता है कम 

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो लाल केले इसके लिए बेस्ट होते हैं इसका कारण है कि इसमें बाकी फलों के मुताबिक कम कैलोरी होती है जिसके कारण यह मदद कम करने में मददगार होते है। इसे खाने से आपका पेट भरा भरा रहता है और आपको भूख भी कम लगती है इसलिए मदद कम करने में भी लाल केले काफी मदद करते हैं। 

4. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल 

लाल केले खाने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो इसके लिए आप लाल केला खा सकते हैं। लाल केला खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। और साथ ही इससे दिल के रोगों का खतरा भी कम होता है। 

5. इन तत्वों से होते हैं भरपूर 

लाल केले में भारी मात्रा में फाइबर होता है इसमें विटामिन सी, थीआमिन, विटामिन बी-6 और फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। 

6. हीमोग्लोबिन बढ़ाए

PunjabKesari

अगर आपको खून की कमी है तो इसके लिए आप लाल केले का सेवन करते हैं। यह हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के लिए काफी मददगार होते हैं। इससे एनिमिया का खतरा भी कम होता है। 

7. लाता है एनर्जी 

लाल केले खाने से आपकी बॉडी एक्टिव बनते हैं इससे आपको काफी ऊर्जा मिलती है। 

8. नहीं जमने देता खून के थक्के

खून के थक्के जम जाने के कारण शरीर को बहुत सारी परेशानियां होती हैं लेकिन लाल केला खाने से खून के थक्के नहीं जमते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static