किशमिश खाने के बाद पीएं गुनगुना पानी, बड़ी-छोटी हर प्रॉबल्म होगी कम
punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2017 - 03:37 PM (IST)
हम लोगों ने अक्सर अपने बड़े बुजुर्गो से सुना होगा कि मेवे खाने से शरीर को ताकत मिलती है, जो बात काफी हद तक सही भी है। मेवे में बादाम, काजू, अखऱोट, पिस्ता, किशकिश अन्य आदि ड्राई फ्रूट्स शामिल होते हैं। वहीं अगर आप रोज सुबह अकेले किशमिश के कुछ दानों का सेवन करें और साथ ही गर्म पानी का सेवन करें तो इससे कई तरह की प्रॉबल्म दूर हो सकती है। आइए जानते है किशमिश खाने के कुछ अनगिनत फायदे है।
गुप्त रोगों का अचूक नुस्खा
किशमिश में विटामिन ए, बी-कॉम्प्लेक्स और सेलीनियम होता है जो कमजोर लीवर, गुप्त रोगों और कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर रखता है। इसलिए रोजाना किशमिश के कुछ दानों का सेवन जरूर करें।
आखों की रोशनी बढ़ाए
विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी कम हो जाती है। किशमिश में विटामिन ए होता है। इसलिए इसका सेवन करें। इसके अलावा इससे अन्य रोग जैसे रतौंधी और आंखों के कमजोर मसल्स को राहत मिलती है।
खून की कमी
किशमिश में लौह तत्वों की मात्रा काफी होती है, जिनका सेवन करने से एनीमिया से राहत मिलती है। शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होती है। महिलाओं को विशेष रूप से इसका सेवन करना चाहिए।
कब्ज से राहत
कब्ज की समस्या बहुत से लोगों को होती है, जिससे शरीर को अन्य बीमारियां होने का खतरा बना रहते है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान है तो 8 दिन लगातार किशमिश का सेवन करें। इससे पाचन क्रिया सही रहेगी और कब्ज की समस्या दूर होगी।
वजन बढ़ाए
अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और कुछ भी खाने से वजन नहीं बढ़ता तो आप किशमिश को केला और दूध के साथ खाएं। इससे काफी अच्छा परिणाम निकलेगा।
फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP