भगवान विष्णु प्रसन्न होकर बरसाएंगे आशीर्वाद , बस गुरुवार के दिन ऐसे करें पूजा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 07:27 PM (IST)

हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी- देवता है और  हफ्ते का हर एक दिन एक भगवान को समर्पित है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। भगवान विष्णु गुरू के स्वामी है। इस दिन उनके पूजन- अर्चन से जीवन से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। विधि- विधान से अगर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, जिससे भक्तों को ढेर सारे पुण्य मिलता है।

इस तरह से करें भगवान विष्णु की पूजा

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विधिवत पूजा करनी चाहिए। गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। साफ कपड़े को पहनकर एक साफ चौकी में कपड़ा बिछाअं और उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। विष्णु भगवान को पीला रंग बहुत पसंद है। ऐसे में उन्हें पीले रंग के फूल चढ़ाएं और पीले फलों का भोग लगाएं। भगवान विष्णु जी की आरती करना बहुत जरूरी है। गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है। इसलिए हो सके तो केले के पेड़ की पूजा जरूर करें।

PunjabKesari

गुरुवार को जरूर करें ये उपाय

- गुरुवार के दिन किसी बुजुर्ग व्यक्ति को खाना दान दें, इससे बृहस्पति देव की कृपा बनी रहेगी।

PunjabKesari

- गुरुवार को पीले कपड़ों को धारण करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सोए भाग जाग जाते हैं।

-गुरु दोष होने पर गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। इससे गुरु दोष कम हो जाता है।

- इस दिन धार्मिक पुस्तक का दान भी शुभ माना जाता है।

- मान्यता है कि इस दिन मंदिर में केसर और चने की दाल का दान से विशेष लाभ मिलता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static