मां बनने के अनुभव को डरावना बना रहे हैं Doctors , हर 8 से 1 महिला के साथ कर रहे बदसलूकी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 10:54 AM (IST)

मां बनना किसी भी महिला के लिए एक बहुत सुखद अहसास होता है। लेकिन आजकल हॉस्पिटल के लेबर रूम में जिस तरह का महिलाओं के साथ बदसलूकी की जा रही है, वो उनके अहसास को निराशाजनक बना रहा है।  जी हां, ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि कोलंबिया विश्वविद्यालय स्टडी में ये बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि दुनियाभर में प्रसव के समय हर 8 में से एक महिला लेवर रूम में दुर्व्यवहार का शिकार होती है। इसे 'लेबर रूम वॉयलेंस' भी कहा जाता है। 

PunjabKesari

डॉक्टर करते हैं प्रसव के समय महिलाओं से अत्याचार

जामा नेटवर्क ओपन मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार साल 2020 में पहली बार मां बनने वाली 13.4 फीसदी यानी हर 8 में से एक महिला ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर्स द्वारा प्रसव के समय दुर्व्यवहार झेलना पड़ता है। इनमें सबसे आम शिकायतें प्रसव की पीड़ा के वक्त डॉक्टर्स द्वारा अनदेखा करना, मदद के अनुरोध के बाद भी बात न सुनना या समय पर जवाब न देना शामिल हैं। स्टडी में शामिल 4.1 फीसदी महिलाओं ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि प्रसव के वक्त डॉक्टर उनपर चिल्लाए या डांट भी लगाई। 2.3 फीसदी महिलाएं ने तो यहां तक कहा कि डॉक्टर ने उपचार रोकने की धमकी दी  और जबरदस्ती अपनी बात भी मनवाई। पहली बार मां बनी 4,598 महिलाओं से पूछे गए सवालों पर ये स्टडी की गई।

PunjabKesari

अविवाहित महिलाओं को सहने पड़े ताने

वहीं स्टडी में ये भी पाया गया कि दुर्व्यवहार की शिकार सबसे ज्यादा महिलाएं वो ही हैं जो अविवाहित थीं। उन्होंने कहा कि प्रसव के समय डॉक्टरों और स्टाफ ने उन्हें ताने दिए। इसके अलावा मेडितल बीमा पर प्रसव करवाने वाली महिलाएं, मोटापा की शिकार महिलाओं और मानसिक रूप से विक्षिप्त महिलाओं को सबसे ज्यादा दुर्व्यवहार  सहना पड़ा। 

PunjabKesari

क्या है लेबर रूम वायलेंस

लेबर रूम में जिंदगी और मौत से लड़ रही हर औरत मौखिक या शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होती है जिसका उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ता है और ये गलत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static