नवरात्रि पर बुध होंगे मीन राशि में वक्री, इन 4 राशियों के लिए खड़ी होंगी मुश्किलें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 06:19 PM (IST)

सनतान धर्म में मां दुर्गा की उपसाना के लिए नवरात्रि के 9 दिनों को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भक्त इन दिनों में माता को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। हर साल 2 बारे नवरात्रि आते हैं। साल की शुरुआत में चैत्र नवरात्रि आते हैं और दिवाली से पहले शारीदय नवरात्रि आते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि 9 मार्च यानी मंगलवार से शुरु होने वाली है। उसी दिन बुध रात 10 बजकर 2 मिनट पर मीन राशि में वक्री अवस्था में आएंगे। बुध को बुद्धि और शिक्षा का कारकग्रह माना जाता है। जल्द ही बुध मीन राशि में वक्री अवस्ठा में प्रवेश करेंगे। 

नवरात्रि  बुध होंगे मीन राशि में वक्री

ज्योतिषियों की मानें तो नवरात्रि के दिन बुध का मीन राशि में वक्री होना बहुत ही अशुभ माना जा रहा है। जो कुछ राशियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। ग्रहों के वक्री होने से उनके परिणाम बदल जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे उसके परिणाम उल्टे हो जाते हैं, जैसे राहु और केतु हमेशा वक्री रहते हैं।बुध जब भी वक्री अवस्था में प्रवेश करते हैं तो जातक को धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानियां भी होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि नवरात्रि पर बुध के मीन राशि में वक्री होने से किन राशियों को कष्ट झेलना पड़ सकता है।

PunjabKesari

मेष

बुध के वक्री होने से मेष वाले धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करेंगे। लेन- देन से सावधान रहें। पैसों से जुड़ी परेशानी आ सकती है। खर्चों बढ़ सकते हैं, तो जितना हो सके खर्चा कम करने की कोशिश करें।

सिंह

बुध के वक्री होने से सिंह वाले आर्थित समस्याओं का सामना करेंगे। हर कार्य में बजट बना कर चलें। इस समय उधार न लें। तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

PunjabKesari

कन्या

कन्या राशि वालों को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बिगड़े स्वास्थ्य के लिए उन्हें ज्यादा खर्चा करना पड़ सकता है। यात्रा करने से बचें। आर्थिक स्थिति में बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मकर

इन राशि के जातकों को खर्चा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। बजट को कंट्रोल में रखना मुश्किल होगा। आर्थिक स्थिति बहुत खराब रहेगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static