विवाह में हो रही है देरी तो हरतालिका तीज पर करें ये उपाय, दूर होंगी शादी की अड़चनें

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 12:40 PM (IST)

 नारी डेस्कः हरतालिका तीज का व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी अच्छे और मनचाहे जीवनसाथी की कामना से यह व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी वजह से हरतालिका तीज को विवाह से जुड़ी मनोकामनाओं के लिए खास माना जाता है। अगर शादी में बार-बार रुकावट आ रही है या विवाह में देरी हो रही है तो इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं।

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए

अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाने की इच्छा रखती हैं तो हरतालिका तीज की पूजा के दौरान माता पार्वती को हल्दी की 5 गांठें अर्पित करें। इसके बाद श्रद्धा के साथ 'ॐ नमः शिवाय' या 'ॐ गौर्ये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय से माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है और मनचाहे जीवनसाथी की कामना पूरी होने की राह आसान होती है।

PunjabKesari

जल्दी विवाह के लिए करें ये उपाय

कुंवारी कन्याएं शीघ्र विवाह की कामना से हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते समय लाल कपड़े या मौली से दोनों का गठबंधन कर सकती हैं। गठबंधन करते समय 'ॐ नमः शिवाय' या 'ॐ गौरीशंकराय नमः' मंत्र का जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से विवाह के योग बनने और शादी में आ रही रुकावटें दूर होने की कामना की जाती है।

ये भी पढ़ें:  बिग बॉस में शहनाज गिल को सुननी पड़ती थीं ऐसी बातें, सालों बाद ट्रोलिंग पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

विवाह में आ रही बाधा दूर करने के लिए

अगर विवाह की बात बार-बार बनते-बनते रुक जाती है या किसी वजह से शादी में अड़चन आ रही है तो हरतालिका तीज पर किसी कन्या को वस्त्र और मिठाई भेंट करें। इसके साथ ही शाम के समय किसी मंदिर में चना दाल, हल्दी और पीले फल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इससे विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होने और शुभ परिणाम मिलने की कामना की जाती है।

विवाह में हो रही देरी के लिए

अगर किसी युवती के विवाह में लगातार देरी हो रही है और रिश्ते आने के बाद भी बात आगे नहीं बढ़ पा रही है तो हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती को हल्दी की 11 गांठें अर्पित करें। हल्दी चढ़ाते समय मन में अपनी विवाह संबंधी इच्छा रखें और माता पार्वती से मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने की कामना की जाती है।

PunjabKesari

हरतालिका तीज 2026 शुभ मुहूर्त

इस साल हरतालिका तीज की तृतीया तिथि 13 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। प्रातःकाल हरतालिका पूजा मुहूर्त: सुबह 6:26 बजे से 7:06 बजे तक प्रदोष काल पूजा मुहूर्त: शाम 5:54 बजे से रात 8:22 बजे तक हरतालिका तीज पर पूजा और उपाय करते समय श्रद्धा और साफ मन रखना सबसे जरूरी माना जाता है। ये उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static