Lockdown Cooking: झटपट बनाएं गुजरात स्पेशल खमन ढोकला

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2020 - 01:18 PM (IST)

अगर आप इस लॉकडाउन के पीरियड में रोज खाने की नई-नई चीजें बना रही है। ऐसे में आज आप गुजरात की स्पेशल डिश खमन ढोकला ट्राई कर सकती हैं। यह बनाने में आसान होने के साथ खाने में काफी टेस्टी होता है। आप इसका सुबह या शाम के नाश्ते में खाने का मजा उठा सकते है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

बेसन- 1 कप
चीनी- 1 टीस्पून
नमक- 1 टीस्पून
रिफाइंड ऑयल- 1 टेबलस्पून
सरसों- 1 टीस्पून
पानी- 2+1/2 कप
नींबू का रस- 1+3/4 टीस्पून
बेकिंग सोडा- 3/4 टीस्पून
करी पत्ता - 15 पत्ते
नारियल- 1 टेबलस्पून (कसा हुआ)

गार्निश के लिए

हरी मिर्च- 4
धनिया- 2 टेबलस्पून (बारीक कटा)

Khaman Dhokla Recipe | Soft & Spongy Gujarati Dhokla | VegeCravings

विधि:

- सबसे पहले एक कांच के बाउल में बेसन, पानी और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं।
- मिक्स होने के बाद इसे बैटर को फूलने के लिए 1-2 घंटों तक अलग रख दें।
- अब स्टीमर में गर्म पानी डालें। साथ ही इसे ऑयल से ग्रीस कर लें।
- निश्चित समय के बाद तैयार ढोकले के बैटर को बर्तन में डालकर गैस की स्लो फ्लेम में 15-20 मिनट तक पकाएं।
- तय समय के बाद चाकू की मदद से ढोकला चैक करें।
- अगर चाकू में ढोकला का बैटर चिपक गया तो उसे थोड़ी देर और पकाएं।
- आपका ढोकला ढोकला बन कर तैयार है इसे ठंडा कर टुकड़ों में काटें।
- अब एक पैन ऑयल डालकर गैस की मीडिया फ्लेम में रखें।
- तेल के गर्म होने पर उसमें सरसों, करी पत्ते, हरी मिर्च और 1/2 कप पानी डालकर उबालें।
- उबलने के बाद इसमें नींबू का रस, चीनी और हरा धनिया डालें।
- तैयार मिश्रण को कटे हुए ढोकले के ऊपर डालें।
- इसके साथ ही इसे कटा हरा धनिया और मिर्च से गार्निश कर सर्व करें।

Khaman Dhokla Recipe (Hindi) | HungryForever Food Blog


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static