महंगे पर्स, ज्वेलरी का मार्केट में आए Gucci  के Diapers, सोने की अंगूठी जितनी है इसकी कीमत

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 04:37 PM (IST)

नारी डेस्क: आजकल लग्ज़री सिर्फ बड़ों तक सीमित नहीं रही अब यह बच्चों की दुनिया में भी एंट्री कर चुकी है। हाल ही में Gucci ने बेबी प्रोडक्ट्स को भी एक नया हाई-एंड टच दिया है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनके बेहद महंगे डायपर्स की। ये Gucci डायपर्स लगभग $490 (करीब 40,000 रुपये) प्रति पैक में आते हैं, जो इन्हें दुनिया के सबसे महंगे डायपर्स में शामिल करता है। इतने में तो सोने की एक अंगूठी आ जाएं 

PunjabKesari
 इनका डिजाइन बेहद स्टाइलिश है। आइकॉनिक Gucci मोनोग्राम पैटर्न के ये  डायपर्स  देखने में ये एक फैशन एक्सेसरी जैसे लगते हैं।  आमतौर पर डायपर एक बेसिक जरूरत होती है, लेकिन Gucci ने इसे भी लग्ज़री स्टेटमेंट बना दिया है। यह ट्रेंड दिखाता है कि आज के समय में लोग अपने बच्चों के लिए भी हाई-एंड लाइफस्टाइल चाहते हैं। पर सवाल यह है कि क्या ये वाकई जरूरी है?

PunjabKesari
इतने महंगे डायपर्स आम लोगों के लिए प्रैक्टिकल नहीं हैं, ये ज्यादा एक स्टेटस सिंबल या फैशन शोकेस हैं। बच्चों की देखभाल के लिए जरूरी है कंफर्ट और सेफ्टी, न कि सिर्फ ब्रांड। Gucci के ये डायपर्स यह साबित करते हैं कि लग्ज़री की दुनिया अब हर उम्र तक पहुंच चुकी है even newborn babies तक। लेकिन असली जरूरत हमेशा बच्चे की सेहत और आराम ही होती है, न कि महंगी ब्रांडिंग।क्या आप कभी किसी इतनी कम समय तक चलने वाली चीज़ पर इतना ज़्यादा पैसा खर्च करेंगे?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static