खुशखबरी: दिल खोलकर करें शॉपिंग,15 मार्च को सस्ता हुआ सोना-चांदी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 02:15 PM (IST)

होली फेस्टिवल के बीच सोना खरीदने या उसमें इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10 ग्राम 24 कैरेट 340 रुपए की गिरावट के साथ 52,470 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 1 किलो चांदी 4,700 रुपए सस्ता होकर  70,000 रुपए पर बिक रहा था लेकिन आज दोनों के कीमत में काफी बदलाव देखने को मिला।

सोने में आई भारी गिरावट

बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 15 मार्च यानि आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 48,100 रुपए पर बिक रहा है। वहीं, दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत रु. 52,470, जबकि दिल्ली और मुंबई में 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत रु. 48,100 हो गई है।

PunjabKesari

चांदी की कीमत में भी हुए बदलाव

चेन्नई में 10 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत 53,120 रुपए और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 48,690 रुपए है। कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में मंगलवार को 10 ग्राम 24-कैरेट सोना 52,470 रुपए और 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 48,100 रुपए पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 1 कि.लो. चांदी का भाव 70,000 रुपए चल रहा है, जबकि चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में 1 कि.लो. चांदी 74,200 रुपए पर मिलेगी।

स्पॉट मार्केट के भी जानिए प्राइस

वहीं, स्पॉट मार्केट (Spot Market) में 10 ग्राम सोने की कीमत 51,365.00 हो गई है जबकि चांदी 1 कि.लो. चांदी 67,186.00 पर कारोबार कर रही है।

PunjabKesari

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण सोने की कीमतों में तेजी आने के बाद से स्थिर होना शुरू हो गया है। दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों में भारत में सोने की मांग बढ़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी में भारत का गोल्ड इंपोर्ट बढ़ा। हालांकि यूक्रेन संकट खत्म ना होने के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static