घर पर रखी इन पांच चीजों से हो सकता है कैंसर, जानिए पूरा सच
punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 01:08 PM (IST)

नारी डेस्क: हमारे घरों में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। इनमें से कुछ सामान तो रोजाना हमारे घरों में इस्तेमाल होते हैं और हम बिना किसी डर के इनका उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चीजें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं? चलिए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में जिनसे कैंसर का खतरा हो सकता है।
प्लास्टिक बोतल और कंटेनर
प्लास्टिक की बोतल और कंटेनर में कार्सिनोजेन (कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्व) होते हैं। जब इनका नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाता है, तो यह हमारे शरीर में जहरीले केमिकल्स छोड़ सकते हैं, जो कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं। ब्रेस्ट कैंसर संस्था के अनुसार, प्लास्टिक बर्तनों से समय-समय पर केमिकल्स रिसते रहते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
नॉन-स्टिक कुकवेयर
नॉन-स्टिक बर्तनों में वह कोटिंग जो इस्तेमाल की जाती है, वह भी कैंसर को बढ़ावा देने वाली हो सकती है। जब नॉन-स्टिक बर्तन ज्यादा गर्म होते हैं, तो उसमें से ऐसे केमिकल्स निकलते हैं, जो शरीर में जमा होकर कैंसर का कारण बन सकते हैं। यह रिसर्च में साबित हो चुका है कि नॉन-स्टिक बर्तन का उपयोग सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
रिफाइंड ऑयल
रिफाइंड ऑयल में ट्रांस फैट होता है जो हमारे शरीर में सूजन बढ़ाने और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। रिफाइंड तेल को बार-बार गर्म करने से इसमें फ्री रेडिकल्स पैदा होते हैं, जो कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोल्ड प्रेस्ड या ऑर्गेनिक तेल जैसे सरसों, नारियल और जैतून के तेल का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित है।
ये भी पढ़ें: अगर ये चीज़ खाएंगे हद से ज्यादा तो जवानी में ही दिखेंगे बुढ़े
फॉइल पेपर और प्लास्टिक
माइक्रोवेव में प्लास्टिक का कंटेनर या फॉइल पेपर इस्तेमाल करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। प्लास्टिक को गर्म करने से डायोक्सिन नामक केमिकल्स का रिलीज होता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। इसी तरह, एल्युमिनियम फॉइल का ज्यादा इस्तेमाल भी शरीर में एल्युमिनियम की मात्रा बढ़ा सकता है, जिससे नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है। इसलिए माइक्रोवेव में कांच या सेरेमिक बर्तन का इस्तेमाल करना बेहतर है।
प्रोसेस्ड मीट
प्रोसेस्ड मीट, जैसे कि सॉसेज, हैम या बेकन, कैंसर का कारण बन सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में केमिकल्स होते हैं जो शरीर में जाकर कैंसर को बढ़ावा दे सकते हैं। कई रिसर्च ने इस बात को प्रमाणित किया है कि प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा सेवन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप प्रोसेस्ड मीट से बचें।
नोट: यह जानकारी केवल मान्यताओं और रिसर्च पर आधारित है। कोई भी जानकारी अपनाने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।