बच्चों को शुरुआत से ही सिखाएं ये आदतें, पढ़ाई में हमेशा रहेंगे अव्वल

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 12:37 PM (IST)

हर माता-पिता अपने बच्चे को एक अच्छा व कामयाब इंसान बनना देखना चाहते हैं। इसकी शुरुआत स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने से ही होती है। इसके लिए कई पेरेंट्स बच्चों को ट्यूशन क्लास भी ज्वाइंन करवाते हैं जिससे उनका दिमाग तेज हो पाए। मगर आप चाहे तो बच्चे की डेली रूटीन में कुछ खास बदलाव करके उन्हें एक बेहतर विद्यार्थी बना सकते हैं। चलिए आज हम आपको इससे जुड़े कुछ खास टिप्स बताते हैं...

. नियमित रुप से पढ़ना

बच्चा सही से पढ़ रहा है या नहीं इसके लिए पेरेंट्स जिम्मेदार होते हैं। इसलिए माता-पिता का फर्ज बनता है कि वे अपने बच्चे को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही बच्चे के पढ़ाई दौरान उनके साथ बैठें। इससे उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी और रोजाना पढ़ने की आदत बनेगी।

PunjabKesari


. पढ़ने का समय तय करें

बच्चों को कोई आदत डालने के लिए जरूरी है कि समय तय करें। इसके लिए आप बच्चे के पढ़ने का भी एक समय सेट करें। इससे उनकी एक रूटीन बन जाएगी। साथ ही आपको बार-बार उसे पढ़ने के लिए नहीं कहना पढ़ेगा।

. किताबें व्यवस्थित रखना

कई पेरेंट्स बच्चे की किताबें व जरूरी सामान को खुद संभालते हैं। मगर ऐसा करने की जगह पर बच्चे को इस बात की आदत लगानी चाहिए। बच्चों को उसका स्कूल बैग खुद सेट करना सिखाएं। इससे वे अपनी चीजें संभालना सिखेंगे साथ ही वे पढ़ने व स्कूल जाने के लिए प्रेरित होंगे।

. खुद का टेस्ट लेना सिखाएं

खुद को तैयार करने के लिए स्वयं की परीक्षा लेना बेस्ट माना जाता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा 7-8 साल है तो उसे खुद से पढ़ना व परीक्षा लेना सिखाएं। इससे उसे पता चलेगा कि उसे किस विषय में कितनी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा आप पढ़ने में उसकी मदद जरूर करें।

PunjabKesari

. नॉलेज का इस्तेमाल करें

बच्चे को सिखाएं कि चीजों को समझ व  उन्हें याद करना ही काफी नहीं होता है। उन्हें जरूरत पढ़ने पर अपनी नॉलेज का इस्तेमाल करना भी जरूरी है। बच्चे को दूसरों के आगे बात करना व बोलना सिखाएं। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही उसे अपनी कमियों के बारे में पता चलेगा।

. भरपूर मात्रा में पानी पीना

ज्ञान के साथ सेहत का होना भी बेहद जरूरी है। इसलिए बच्चों को भरपूर पानी पीने की आदत डालें। इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। वहीं सेहत दुरुस्त होने से बच्चे का पढ़ाई में पूरा ध्यान लगेगा। एक्पर्ट्स के अनुसार, बच्चों को रोजाना 8-9 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए। आप बच्चे की डेली डाइट में पानी वाले फल व सब्जियां, सूप, जूस आदि भी शामिल कर सकती है।

PunjabKesari

. अच्छे दोस्तों की संगत में रहना

एक अच्छा इंसान बनने के लिए अच्छी आदतों का होना बेहद जरूरी है। इसलिए अपने बच्चों को हमेशा अच्छी संगत में रहने के लिए प्रेरित करें। बुरी संगत में आने से बच्चे पढ़ाई में पीछे होने के साथ जीवन में भी गलत आदतें सिख सकते हैं। वहीं अच्चे दोस्त पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के साथ पढ़ने में साथ भी देते हैं। इसलिए आपका फर्ज बनता है कि आप बच्चे को सही दोस्त चुनने में मदद करें।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static