राजश्री मोरे कौन हैं? MNS लीडर के बेटे को सबक सिखाकर सुर्खियों में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 09:57 AM (IST)

नारी डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों राजश्री मोरे नाम की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता के बेटे राहिल शेख को मुंबई की सड़क पर सबक सिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजश्री मोरे सुर्खियों में आ गई हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और कौन हैं राजश्री मोरे।
क्या है पूरा मामला?
राजश्री मोरे ने खुद बताया कि वह हाल ही में मुंबई से गोरेगांव की तरफ लौट रही थीं, तभी उनकी कार को एक तेज रफ्तार SUV ने टक्कर मारी। जब उन्होंने उस SUV में बैठे युवक से सवाल किया, तो उसने खुद को MNS नेता और महाराष्ट्र उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा – राहिल शेख बताया।
राजश्री का आरोप है कि राहिल पूरी तरह नशे में था और जानबूझकर उनकी कार को बार-बार टक्कर मार रहा था। उन्होंने बताया कि SUV उन्हें काफी दूर तक फॉलो करती रही और धमकी भी दी गई।
Rahil, son of mns leader Javed Shaikh, was drunk & half naked when he hit Rajshree More's car.
— Heramb Kasarpatil (@KasarPatil96) July 7, 2025
An fir has been filled by Rajashree & @Dev_Fadnavis bhau's police are supporting her.
Will @RajThackeray take any action against his dear muslim leader?pic.twitter.com/YzvLgwH6Nx
कैसे हुआ वीडियो वायरल?
राजश्री मोरे ने इस घटना का वीडियो मौके पर ही रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में राहिल शेख गाली-गलौज करते और बहस करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और सोशल मीडिया पर MNS नेता के बेटे के खिलाफ जमकर आलोचना हुई।
ये भी पढ़ें: पंजाब के होशियारपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस पलटी, 8 लोगों की मौत, 32 से ज्यादा घायल
पुलिस का रोल और राजश्री की परेशानी
राजश्री के मुताबिक, उन्होंने मौके पर दो पुलिस कांस्टेबल से मदद मांगी। पुलिस ने जब उस युवक का ID चेक किया तो पता चला कि वह राहिल शेख है। वीडियो वायरल होने के बाद राजश्री ने बताया कि अब उन्हें डर लगने लगा है और उन्हें टारगेट किया जा रहा है। वो घर से बाहर निकलने में असहज महसूस कर रही हैं।
कौन हैं राजश्री मोरे?
राजश्री मोरे महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के लांजा की रहने वाली हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी और कुछ फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। महज 16 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद से ही उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। फिलहाल वह नेल आर्ट स्टूडियो और ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। राजश्री की पहचान एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी है।
Don’t speak Marathi? Get beaten! apparently that’s “Marathi pride” now.
— Bilwa (@bilwa_speaks) July 7, 2025
But Rajshree More is Marathi. Her car was hit, she confronted them, and they abused her even told her to go beg at Raj Thackeray’s house.
So is this about language, or just licensed hooliganism? pic.twitter.com/l75pj8guDr
वह अक्सर राखी सावंत के साथ नजर आती हैं और दोनों अच्छी दोस्त मानी जाती हैं।
राजश्री मोरे ने एक राजनीतिक रसूखदार के बेटे के खिलाफ आवाज उठाकर साहस दिखाया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और अब यह मामला सिर्फ एक सड़क हादसे तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि महिला सुरक्षा, नशे में गाड़ी चलाने और राजनीतिक संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर रहा है।