किस उम्र में बच्चे का कितना होना चाहिए वजन? जानें क्या कहते हैं Experts

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 04:14 PM (IST)

आज कल के बिगड़ते लाइफसटाइल और खान-पान के बीच मोटापे की समस्या आम हो गई है। इन दिनों ना सिर्फ बड़ों में ये परेशानी देखने को मिल रही है बल्कि ये बच्चों में भी उतनी तेजी से बढ़ रही है। आपको बता दें कि मोटापा कई कारणों से होता है, जिसमें आपका खराब खान-पान, तली-भुनी चीजों का ज्यादा इस्तेमाल, एक्सरसाइज न करना शामिल है। मोटापे को अगर सही समय पर ना रोका जाए तो इसकी वजह से हमें कई बीमारियां हो सकती हैं जैसे-डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, ऑस्टियोआर्थराइटी, पित्ताशय का कमजोर होना, सांस लेने में दिक्कत, दिल से संबंधित रोग का खतरा और बच्चों में पेट का कैंसर आदि।

कुछ रिपोर्ट के अनूसार पता चला है कि मौजूदा वक्त में एक करोड़ से ज्यादा बच्चे मोटापे का शिकार हैं जो आने वाले समय में बढ़ने वाले हैं। अगर आपका बच्चा मोटापे का शिकार है तो आप उनकी डाइट को सख्त बना दें और उन्हें हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने की सलाह दें। ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं के किस उम्र में बच्चे का वजन कितना होना चाहिए जिससे आपको काफी मदद मिलेगी।

किस उम्र में कितना वजन जरूरी-

 . 1 साल के लड़के का वजन 10.2 किलो और लड़की का वजन 9.5 किलो होना चाहिए।

. 2 से 5 साल के लड़के का वजन 12.3 से 16 किलो और लड़की का वजन 12 से 15 किलो होना चाहिए।

. 3 से 5 साल के लड़के का वजन 14 से 17 किलो और लड़की का वजन 14 से 16 किलो होना चाहिए।

. 5 से 8 साल के लड़के का वजन 20 से 25 किलो और लड़की का वजन 19 से 25 किलो होना चाहिए।

. 9 से 11 साल के लड़के का वजन 28 से 32 किलो और लड़की का वजन 28 से 33 किलो होना चाहिए।

. 12 से 14 साल के लड़के का वजन 37 से 47 किलो और लड़की का वजन 38 से 42 किलो होना चाहिए।

.  15 से 18 साल के लड़के का वजन 58 से 65 किलो और लड़की का वजन 53 से 54 किलो होना चाहिए।

PunjabKesari

बच्चों को मोटापे से बचाने के लिए उपाय-

. बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार दें और उनकी डाइट में फल-सब्जियोंकी मात्रा को बढ़ाएं।

. बच्चों को जंक-फूड, पिज्जा-बर्गर जैसी चीजें न दें।

. बच्चों को मीठा और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें खिलाना बंद करें।

PunjabKesari

. बच्चों को हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना सिखाएं।

. बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने के लिए कहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static