क्या आपकी उम्र अच्छी तरह बढ़ रही है? पता लगाने के लिए करवाएं ये 5 टेस्ट

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 01:06 PM (IST)

नारी डेस्क: बढ़ती उम्र को रोकना संभव नहीं, लेकिन यह जानना जरूर संभव है कि आपका शरीर कितनी “हेल्दी एजिंग” कर रहा है। कई बार हमारी असली उम्र और शरीर की जैविक उम्र (Biological Age) अलग होती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान टेस्ट आपको यह संकेत दे सकते हैं कि आपका शरीर अंदर से कितना फिट है। यह रहे 5 आसान टेस्ट  जो बताएंगे आपका शरीर कितनी अच्छी तरह उम्र बढ़ा रहा है। 

PunjabKesari
ग्रिप स्ट्रेंथ टेस्ट (Grip Strength Test)

आपकी मुट्ठी की ताकत आपके पूरे शरीर की मांसपेशियों और हृदय स्वास्थ्य का संकेत देती है। किसी सॉफ्ट बॉल या ग्रिपर को पूरी ताकत से दबाकर देखें। अगर पकड़ कमजोर लगती है या जल्दी थकान होती है, तो यह मसल लॉस (सारकोपेनिया) का संकेत हो सकता है। रिसर्च बताती है कि मजबूत ग्रिप लंबी उम्र और कम बीमारियों से जुड़ी होती है।


सिट-टू-स्टैंड टेस्ट (Sit-to-Stand Test)

यह टेस्ट आपके पैरों की ताकत और बैलेंस को जांचता है।  एक कुर्सी पर बैठें और बिना हाथों का सहारा लिए 30 सेकंड में जितनी बार हो सके खड़े होकर बैठें। अगर 10–12 बार से कम कर पा रहे हैं, तो मसल स्ट्रेंथ पर काम करने की जरूरत है। यह टेस्ट बताता है कि आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए शरीर कितना तैयार है।

PunjabKesari
हार्ट रेट रिकवरी टेस्ट (Heart Rate Recovery Test)

यह आपके दिल की सेहत का संकेत देता है। 1 मिनट तक तेज चलें या सीढ़ियां चढ़ें।  तुरंत अपनी नाड़ी (पल्स) गिनें और 1 मिनट बाद फिर गिनें। अगर 1 मिनट में आपकी धड़कन 15–20 बीट्स से ज्यादा कम होती है, तो यह अच्छी रिकवरी मानी जाती है। धीमी रिकवरी दिल के कमजोर होने या फिटनेस की कमी का संकेत हो सकती है।


फ्लेक्सिबिलिटी टेस्ट (Flexibility Test)

लचीलापन उम्र बढ़ने के साथ कम होता है। सीधे खड़े होकर बिना घुटने मोड़े अपने पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें। अगर आप आसानी से छू लेते हैं, तो आपकी मांसपेशियां और जोड़ अभी भी स्वस्थ हैं।  नियमित स्ट्रेचिंग उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर सकती है।


बैलेंस टेस्ट (Balance Test)

संतुलन आपके नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों की मजबूती को दर्शाता है। एक पैर पर खड़े होकर देखें कि आप कितनी देर तक बिना डगमगाए टिक सकते हैं। अगर 20–30 सेकंड तक संतुलन बना रहे, तो यह अच्छा संकेत है। कमजोर बैलेंस गिरने के खतरे और बढ़ती उम्र का संकेत हो सकता है।


याद रखें

ये टेस्ट सिर्फ शुरुआती संकेत देते हैं। अगर आपको कमजोरी, चक्कर, सांस फूलना या असामान्य दर्द महसूस हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। सच्चाई यह है उम्र सिर्फ नंबर है, लेकिन फिटनेस आपकी असली पहचान है। रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद  यही हैं हेल्दी एजिंग के तीन मजबूत स्तंभ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static