Heat Stroke से बचेंः बच्चे को जरूर दें ये 5 Healthy Drinks, लू नहीं लगेगी

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 03:47 PM (IST)

नारी डेस्कः इस समय भारत में गर्मी का मौसम चल रहा है और उत्तरी भारत के कुछ राज्यों में तो लू व तेज धूप अपना कहर बरपा रही हैं ऐसे मौसम में लू से बचाव करना बहुत जरूरी है, खासकर बच्चों के लिए क्योंकि उनका शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है।

तेज धूप, ज्यादा पसीना और पानी की कमी उनकी सेहत पर जल्दी असर डालती है। इसलिए बच्चों को समय-समय पर सही लिक्विड देना उन्हें ठंडा, हाइड्रेटेड और सुरक्षित रखने का आसान और जरूरी तरीका है। बच्चे स्कूल से आ रहे हैं, बाहर खेलने जा रहे हैं तो उन्हें पानी या हेल्दी ड्रिंक जरूर दें। ढीले-ढाले कपड़े पहनाएं और दोपहर की तेज धूप से दूर रखें। अगर बच्चे में चक्कर, कमजोरी या ज्यादा प्यास लगे तो तुरंत ध्यान दें और तरल पदार्थ दें।

PunjabKesari

अब यहां सवाल है कि लिक्विड में ऐसी कौन से पेय आहार हैं जो बच्चों की दिनचर्या में शामिल करने चाहिए ताकि वह हाइड्रेटेड रहें। चलिए आपको कुछ लिक्विड चीजों के बारे में बताते हैं।

बच्चों को देने वाली समर हैल्दी ड्रिंक्स

पानी (Water): सबसे पहले तो बच्चे को इस मौसम में ज्यादा पानी पीने की आदत डालें। थोड़ी-थोड़ी देर में सादा या हल्का ठंडा पानी दें।

नारियल पानी (Coconut Water):  नारियल पानी सबसे अच्छा और नेचुरल विकल्प है। प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी शरीर को तुरंत ठंडक देता है।

PunjabKesari

नींबू पानी (Lemon Water): नमक-शक्कर मिलाकर देने से शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी पूरी होती है। नींबू पानी शरीर को ठंडक देता है।

छाछ (Buttermilk): छाछ यानि की दही की ठंडी लस्सी पाचन के लिए अच्छी भी है और ये शरीर को ठंडा भी रखती है।

ORS घोलः डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार, खासकर ज्यादा पसीना या कमजोरी हो तो ओआरएस का घोल भी सही रहता है।

PunjabKesari

ताजे फलों का रस (Fresh Juice): इस मौसम में ताजे फलों का जूस भी दिया जा सकता है जैसे तरबूज, संतरा, पाइनएप्पल, मौसमी जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।

गोंद कतीरा (gond katira): गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। इसे गर्मी में अपने बच्चों को जरूर दें। ये गर्मियों में शरीर को शीतलता प्रदान करता है, कब्ज और एसिडिटी से राहत देता है, पाचन सुधारता है, और कमजोरी दूर कर ताकत बढ़ाता है। यह कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर है, हड्डियों को मजबूत करता है और त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static