गाय या देसी घी में क्या होता है फर्क? जानिए सेहत के लिए कौन सा है वरदान

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 07:27 PM (IST)

नारी डेस्क:  भारतीय रसोई में घी का खास महत्व है। चाहे दाल-चावल हो, रोटी हो या मिठाइयां घी स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि गाय के घी और देसी घी में क्या फर्क होता है और कौन ज्यादा हेल्दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इन दोनों के बीच फर्क मुख्य रूप से दूध के स्रोत और बनाने के तरीके से जुड़ा होता है।


 काउ घी क्या होता है?

काउ घी गाय के दूध से बनाया जाता है। यह हल्के पीले रंग का होता है क्योंकि गाय के दूध में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। आयुर्वेद में भी गाय के घी को काफी गुणकारी माना गया है। यह पाचन में मदद कर सकता है, शरीर को ऊर्जा देता है, इसमें विटामिन A, D, E और K पाए जाते हैं। यह दिमाग और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है


देसी घी क्या होता है

देसी घी शब्द आमतौर पर पारंपरिक तरीके से बनाए गए घी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे दही मथकर मक्खन से बनाया जाता है और फिर गर्म करके घी तैयार किया जाता है। इसे Desi Ghee कहा जाता है। देसी घी गाय या भैंस दोनों के दूध से बन सकता है। इसमें  स्वाद और खुशबू ज्यादा होती है। पारंपरिक तरीके से बनने के कारण पोषक तत्व बेहतर माने जाते हैं। आयुर्वेद में इसे शरीर को ताकत देने वाला माना गया है। 


इनमें से कौन है ज्यादा हेल्दी 


एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर घी शुद्ध और सही मात्रा में लिया जाए तो दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि आयुर्वेद में गाय के घी को थोड़ा हल्का और पाचन के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं भैंस के दूध से बना घी ज्यादा गाढ़ा और भारी हो सकता है। घी में सैचुरेटेड फैट होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। जरूरत से ज्यादा सेवन करने से Heart Disease और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा हो सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static