खेल जगत के लिए शॉकिंग खबर, इस खिलाड़ी ने जहर खाकर किया सुसाइड

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 11:22 AM (IST)

नारी डेस्क:  उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत ठटरा गांव की निवासी राज्यस्तरीय महिला पहलवान निधि सिंह (24) ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। निधि ने बुधवार को कीटनाशक का सेवन किया था। परिवारजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्हें तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी हालत शुक्रवार को बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।     
 

यह भी पढ़ें: बस से उतरे यात्री और पीछे से आ गई मौत, मथुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचले 6 लोग
 

  निधि कुश्ती में पहलवानी करती रही और तीन बार सिल्वर मेडल जीत चुकी थी। परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि शिवम प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। निधि की छोटी बहन हाई स्कूल की छात्रा है। उल्लेखनीय है कि निधि के चाचा शिव प्रकाश सिंह ने भी वर्ष 2024 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 
 

यह भी पढ़ें: भगवान के साथ धोखा! तिरुपति मंदिर में चढ़ाया गया बाथरूम क्लीनर वाले घी से बना  लड्डू 
 

निधि के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनका पालन-पोषण दादा माता दयाल सिंह और दादी श्यामा सिंह ने किया था। निधि बसमट्टी महाविद्यालय से बी.एससी. की पढ़ाई कर रही थीं।  वह वर्ष 2018 से कुश्ती लड़ रही थी। अंडर 19 के कुश्ती में वह तीन बार सिल्वर मेडल भी जीत चुकी थी। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static