मैं अपने बेटे को बचा नहीं सकी... पानी में डूबकर मरा बच्चा तो मां ने भी कर लिया सुसाइड

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 06:58 PM (IST)

नारी डेस्क: बेंगलुरु स्थित घर में 11 महीने के बेटे की दुर्घटनावश पानी की बाल्टी में डूबने से हुई मौत के बाद 29 वर्षीय महिला पेशेवर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह घटना एक अप्रैल को घटी। महिला द्वारा अंग्रेजी में लिखा गया एक पत्र बिस्तर के पास मिला, जिसमें उसने कहा था कि उसके बेटे की पानी में गिरकर मौत हो गई और वह उसे बचा नहीं सकी। इसके लिए उसने माफी मांगी। 
 

यह भी पढ़ें:   अचानक पतले से हो गए मोटे तो तुंरत चैक करवा लो अपना Liver
 

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब महिला के पति, इंजीनियर महंतेश वली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दंपति पिछले चार वर्षों से किराए के मकान में रह रहे थे और उनका अगस्त्य नाम का 11 महीने का एक बेटा था। शिकायत के अनुसार, प्रतिभा वाली सिल्क बोर्ड के पास एक तकनीकी कंपनी में कार्यरत थीं और घर से काम कर रही थी। एक अप्रैल को सुबह करीब नौ बजे महंतेश काम पर चला गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा घर पर थे। शाम करीब 6:30 बजे जब वह लौटा और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया।


यह भी पढ़ें:  शारीरिक पीड़ा से मुक्ति के लिए जरूर करें हनुमान जीका ये पाठ


 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उसने खिड़की के पास रखी एक अतिरिक्त चाबी निकाली और दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया। कमरे में देखने पर उसने पाया कि पत्नी ने साड़ी से कथित तौर पर फांसी लगा ली थी। उसने पत्नी की बाईं कलाई पर एक 'कट' और खून के धब्बे भी देखे। अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति का बेटा अगस्त्य बिस्तर पर पड़ा था और जब उसने जांच की तो उसे मृत पाया। पुलिस ने बताया कि मौके से 15 गोलियों का एक खाली पत्ता भी बरामद हुआ है और आशंका है कि महिला ने इन गोलियों का सेवन किया हो। हालांकि, पति ने इन मौतों को लेकर संदेह व्यक्त किया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static