Post Delivery: 40 बाद भी रिकवरी है बेहद आसान! बस फॉलो करें Bipasha Basu के टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 02:20 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 40 उम्र के बाद एक बहुत ही क्यूट सी बेबी गर्ल देवी को जन्म दिया। अपनी घर में लक्ष्मी का स्वागत करने के कुछ ही दिनों बाद काफी एक्टिव लग रही हैं और अपनी बेबी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज डालती रहती हैं।  उन्हें देखकर ये कहना मुश्किल है कभी कुछ ही महीनों पहले उन्होंने एक बेबी को जन्म दिया है। अगर आप भी सोच रही हैं कि 40 प्लस हो कर भी बेबी होने के बाद इतनी रिकवर कर रही हैं तो उसके लिए कुछ खास टिप्स हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में...

नई मॉम के लिए पोस्ट डिलीवरी करना चाहिए थोड़ा इंतजार

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी दोनों ही आसान नहीं हैं। चाहें आप दूसरी या तीसरी बार भी मां क्यों ना बनीं हो। 40 साल की उम्र के बाद बिपाशा पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। कई बार ज्यादा उम्र होने के कारण डिलीवरी लेट हो जाती है और पोस्ट डिलीवरी के बाद शारीरिक रूप से स्ट्रॉन्ग होने के लिए समय लगता है। बच्चे के जन्म बाद एक मां का ज्यादा समय बच्चे की देखभाल में ही जाता है और इसके चलते वो खुद का ख्याल नहीं रख पाती हैं। पर आपको मातृत्व को एन्जॉय करना है तो नीचे बताई गई बातों को ध्यान में रखें....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

डिलीवरी के बाद 6 सप्ताह पोस्टपार्टम पीरियड कहलाता है

बच्चे को जन्म देने के बाद भी आपको अपना ख्याल एक से डेढ़ महीना  रखना होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि शरीर बच्चे के जन्म देने के दौरान कई तरह की तकलीफों से गुजरता है। शारीरिक रूप से कमजोरी रहती है। ऐसे में नॉर्मल डिलीवरी होने पर भी महिलाओं को अपने शरीर का खास ध्यान देना चाहिए।

आराम करें 

बच्चे को जन्म देने के बाद आपको भरपूर आराम करना चाहिए, इसलिए जितना हो सके नींद लें। इससे हीलिंग प्रॉसेस बढ़ जाएगी। इससे थकान दूर होगी। जब भी आपका बेबी सो रहा हो, तो आप भी सारे काम छोड़कर सो जाएं, क्योंकि बच्चे के जगे होने से आपको आराम करने का एक पल भी नहीं मिलेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

परिवार से मदद लें

ये समय सारे काम खुद से करने का नहीं है। अपने परिवार और दोस्तों से मदद लें। इससे आपको आराम करने का अधिक समय मिल सकेगा और आप जल्दी रिकवर कर पाएंगी। 

डाइट पर भी दें ध्यान

बच्चे को जन्म देने के बाद अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। आप संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करें। साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन की मात्रा अपनी डाइट में अधिक शामिल करें। पानी खूब पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रह सके। कैफीन और जंक फूड के सेवन से बचें, क्योंकि आप ब्रेस्टफीड कराएंगी, तो ये चीजें बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

PunjabKesari

हल्की एक्सरसाइज करें

डिलीवरी के बाद आपको जरूरत है कम से कम हफ्ते तक रेस्ट करने की। एक हफ्ते बाद आप हल्के एक्सरसाइज और योग शुरू कर सकती हैं। एक्सरसाइज करने का ये मतलब नहीं कि आप जिम जाने लगें। थोड़ी देर के लिए हल्के एक्सरसाइज करें। घर की छत पर टहलें और किसी भी तरह की थचान महसूस हो तो एक्सरसाइज करना बंद कर दें। रेगुलर एक्सरसाइज करने से आप पहले की तरफ दोबारा से ऊर्जा से भरपूर हो उठेंगी।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static