अक्षय तृतीया 2021: धन लाभ के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय
punjabkesari.in Thursday, May 13, 2021 - 07:35 PM (IST)

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है। इस साल यह शुभ दिन 14 मई 202 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करने के साथ सोना रखना शुभ होता है। साथ ही इस दिन दान करने का बहुत महत्व है। वहीं राशि के अनुसार, दान व कुछ कार्य करने से विशेष लाभ हो सकता है। तो चलिए इसके बारे में...
मेष राशि
इन लोगों को लाल रंग के कपड़े में लड्डू रखकर दान करने चाहिए। इससे इन्हें विशेष लाभ मिल सकता है।
वृष राशि
इस राशि के लोगों को कलश में जल भरकर दान करना शुभ रहेगा। इससे इनकी कुंडली में शुक्रदोष का असर कम होता है। साथ ही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर मूंग दाल का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आने के साथ धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर चांदी में मोती जड़वाकर धारण करना शुभ होगा। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत होती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन प्रातः काल उठकर सूर्य को जल दे। साथ ही गुड़ का दान करें। इससे इन्हें कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। साथ ही तरक्की होने के योग बन सकते हैं।
कन्या राशि
धन लाभ के लिए इस राशि के लोगों को पन्ना धारण करना चाहिए। मगर इसे पहने से पहले एक बार ज्योतिष की सलाह जरूर लें।
तुला राशि
इस लोगों को अक्षय तृतीया पर सफेद कपड़े दान करने चाहिए। इसके साथ ही किसी देवता की सफेद रंग की मूर्ति घर के मंदिर में स्थापित करनी शुभ होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि इस शुभ दिन पर मूंगा धारण करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनने के साथ वित्तीय समस्याएं दूर हो सकती है। मगर इसे धारण करने से पहले एक बार ज्योतिष की सलाह जरूर लें।
धनु राशि
इस राशि के लोग पीले रंग के कपड़े में हल्दी की गांठें लपेट कर पूजाघर में रखें। इसके अलावा पीले रंग की किसी वस्तु का दान करें। इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोग इस शुभ दिन पर किसी पात्र में तिल का तेल डालकर घर के पूर्वी किनारे पर रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन काले तिल, नारियल और लोहा का दान करें। इससे जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही परिस्थितियां इनके अनुकूल बनेगी।
मीन राशि
इस राशि के लोग पीले कपड़े में पीला फूल बांधकर घर की उत्तर- पूर्वी दिशा में रखें। इससे सुख-समृद्धि व बरकत आती है।