दशहरे की सुबह नारियल से करें ये अचूक उपाय, जल्द मिलेेगा कर्ज से छुटकारा

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 05:21 PM (IST)

हिंदू धर्म में हर शुभ दिन पर भगवान को श्रीफल (नारियल) चढ़ाया जाता है। साथ ही फोड़कर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप सभी को बांटा जाता है। इससे ईश्वर की कृपा मिलने के साथ दुखों व कर्ज से मुक्ति मिलती है। ऐसे में दशहरे के पावन त्योहार में नारियल से जुड़े कुछ उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं नारियल से जुड़े कुछ उपाय...

पहला उपाय 

दशहरे की सुबह चमेली का तेल और सिंदूर को मिलाकर नारियल पर भगवान श्रीगणेश का प्रतीरक चिन्ह यानि स्वास्तिक बनाएं। फिर कुछ लड्डू या गुड़- चने का प्रसाद लेकर उसे हनुमान जी के मंदिर में अर्पित कर दें। साथ ही सच्चे मन से ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। इससे आपके सिर पर चढ़ा कर्ज जल्द ही दूर होगा। 

दूसरा उपाय 

वास्तु के अनुसार,  दशहरे की सुबह नहाकर साफ कपड़े धारण करें। उसके बाद अपनी लंबाई के बराबर का काला धागा लेकर उसे नारियल पर लपेट दें। नारियल को पूजाघर में रख कर पूजा व अर्चना करें। बाद में इसे बहते जल में बहा दें। इससे कर्ज से जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

तीसरा उपाय 

नारियल पर सवा मीटर पीले रंग का कपड़ा लपेटें। फिर एक जनेऊ, सवा पाव मिठाई लेकर भगवान राम जी के मंदिर में चढ़ाकर प्रार्थना करें। इससे कारोबार में तरक्की मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। 

चौथा उपाय 

लाल रंग के कपड़े में रेशेदार नारियल को लपेटें। फिर उसे बहते जल में प्रवाहित करते हुए सात बार अपनी मनोकामना कहें। इससे आपकी मनोकामना जल्द पूरी होने के साथ जीवन के हर मोड़ पर सफलता हासिल होगी। 

पांचवां उपाय

अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष है तो दशहरे की सुबह सूखा नारियल या काले व सफेद रंग का कंबल दान करें। इससे कुंडली का दोष दूर होने के साथ जीवन में सुख- समृद्धि व खुशहाली आएगी। 

PunjabKesari

छठा उपाय 

एक नारियल को काले रंग के कपड़े में लपेटें। उसके बाद 100-100 ग्राम काले तिल व उड़द की दाल और 1 कील लें। सभी चीजों को बहते जल में बहा दें। इससे शनि व राहू दोष दूर हो जीवन में चल रही परेशानियां दूर होने के साथ अनजाने डर से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही जिन लोगों को काम बनते- बनते बिगड़ने लगते हैं उन्हें लाभ मिलेगा। 

सातवां उपाय 

दशहरे से एक दिन पहले नारियल को अपने सिर के पास रख कर सोएं। फिर दशहरे की सुबह उस नारियल को जल में प्रवाहित करते हुए 'ॐ रामदूताय नम:।' मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होगी। साथ ही आगे आने वाली बांधाओं व संकटों से छुटकारा मिलेगा। 

आठवां उपाय 

दशहरे के दिन एक नारियल के साथ देवी लक्ष्मी व भगवान गणेश जी की पूजा करें। पूजा पूरी होने के बाद उस नारियल को अपनी तिजोरी में रखें। रात के समय उस नारियल को राम मंदिर में चढ़ाकर उनसे प्रार्थना करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static