बादाम-नारियल मोदक से लगाएं गणपति बप्पा को भोग

punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 07:04 PM (IST)

नारी डेस्क : गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घर में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बप्पा को मोदक बेहद प्रिय माने जाते हैं, ऐसे में इस बार आप बाजार से मिठाई लाने की बजाय घर पर ही कुछ खास बना सकते हैं। बादाम-नारियल मोदक स्वाद और खुशबू से भरपूर ऐसी मिठाई है, जिसे बनाना भी आसान है और भोग के लिए भी यह एक बेहतरीन विकल्प है।

PunjabKesari

इस मोदक में बादाम की रिचनेस, ताजे नारियल का स्वाद और केसर-इलायची की खुशबू मिलकर इसे बेहद खास बना देती है। दूध के साथ तैयार होने वाले ये मोदक नरम और स्वादिष्ट होते हैं। आप इन्हें गणपति बप्पा को प्रसाद के रूप में चढ़ाने के साथ परिवार और मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।

बादाम-नारियल मोदक की खासियत

इन मोदकों को बनाने के लिए बादाम, ताजा नारियल, दूध, केसर और इलायची जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल मिठाई में हल्की मिठास और खास टेक्सचर देता है, जबकि बादाम इसे रिच और स्वादिष्ट बनाता है। केसर और इलायची इसकी खुशबू को और बढ़ा देते हैं।

गणेश चतुर्थी के लिए परफेक्ट मिठाई

गणेश उत्सव के दौरान घर पर बने मोदक का अपना ही स्वाद होता है। अगर आप इस बार बप्पा के भोग में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो बादाम-नारियल मोदक जरूर बनाएं। इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है और खास बात यह है कि इसमें घर की मिठास और त्योहार का स्वाद दोनों शामिल हैं। तो इस गणेश चतुर्थी अपने हाथों से बनाएं ये स्वादिष्ट बादाम-नारियल मोदक, बप्पा को लगाएं भोग और परिवार के साथ मिलकर इस फेस्टिव मिठास का आनंद लें।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 

iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109

Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static