शनि जयंती: शनिदेव को अतिप्रिय है ये पौधे, जानिए इससे जुड़े कुछ खास उपाय

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 02:21 PM (IST)

आज शनि जयंती का पावन पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर शनिदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इससे कुंडली में शनिदोष व महादशी से मुक्ति मिलती है। वहीं वास्तु व ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिदेव को कुछ पेड़-पौधे अतिप्रिय है। ऐसे में इनसे जुड़े कुछ खास उपाय करके भी शनिदेव की कृपा पाई जा सकती है। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पीपल पेड़ पर जल चढ़ाए

रोज सुबह व शाम को पीपल पेड़ पर जल चढ़ाकर शनि मंत्रों का जप करें। इससे कुंडली में शनि की दशा ठीक होगी। साथ ही आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। 

इन पौधों पर जल चढ़ाने से मिलेगी शनिदेव की कृपा 

पीपल के साथ शमी, कीकर, आम और खजूर का वृक्ष शनि ग्रह के कारक माने जाते हैं। इसके अलावा कांटेदार पौधे और बिच्छोल (एक तरह का पौधा) की जड़ पर भी शनि का अधिकार माना जाता है। इसलिए इन पेड़-पौधों पर भी जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

मुख्य द्वार पर लगाएं यह पौधा 

वास्तु अनुसार, घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में घर का माहौल सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली से भरा रहता है। 

सरसों तेल का दीपक 

सरसों का तेल दीपक शमी के पौधे नियमित रुप से जलाएं। इससे शनिदोष व इसके बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही मिट्टी का दीपक में दीया जलाना ज्यादा शुभ माना जाता है। 

इस ओर मुख करके शमी पौधे पर चढ़ाए

ज्योतिष व वास्तु अनुसार, रोजाना सूर्यदेव की ओर मुख करके शमी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे शनिदोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। 

PunjabKesari

किसी जरूर काम पर जाने से ऐसा करें 

मान्यता है कि किसी जरूरी काम व यात्रा पर जाने से पहले शमी के पौधे को प्रणाम करना चाहिए। इससे काम में आने वाली सभी बांधाएं दूर हो जाती है। साथ ही सफलता मिलने की संभावना बढ़ती हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static