सलाद खाते समय न करें ये भूल, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 06:39 PM (IST)

अक्सर जब लोग डाइटिंग करते है तो सलाद का सेवन ज्यादा मात्रा में करते है। ऐसा इसलिए क्योंकि सलाद खाने से हमारे शरीर को काफी फायदा होता है। बता दें कि यह हमारे शरीर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। लेकिन कभी- कभी ज्यादा मात्रा में फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना सेहत को भारी भी पड़ जाता है। दरअसल आयुर्वेद में सलाद खाने के जितने फायदे हैं, अधिक मात्रा में सलाद के सेवन के उतने ही नुकसान भी हैं। तो चलिए जानते है उनके बारे में।

आंत के स्वास्थ्य को करता है प्रभावित

सलाद आंतो के स्वास्थ को भी प्रभावित करता है, आंत भोजन से पौष्टिक चीजें निकालता हैं और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता हैं। जब आंत अपना कार्य सही ढ़ंग से नहीं कर पाता तो पेट दर्द, कब्ज आदि समस्याएं पैदा होती हैं।

छोटे बच्चों को न खिलाएं सलाद

छोटे बच्चों को सलाद के रूप में खीरे और टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। यह बच्चों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसा हम नहीं कह रहे स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है।

PunjabKesari

गर्भवती महिलाएं करें परहेज

फूड एक्सपर्ट्स के मुताबिक कच्चा सलाद यानि टमाटर, खीरा, प्याज आदि का सेवन गर्भवती महिलाओं के शरीर में सूजन का कारण बन सकता है। ऐसे में सलाद खाने पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

रात में भूलकर भी न खाएं सलाद

फूड एक्सपर्ट्स का कहना है कि भोजन करने से आधा घंटा पहले सलाद खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको खाना खाते समय भूख कम लगती है और आप भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम लेते हैं। जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। इसके साथ उन्होंने कहा कि सलाद का सेवन हमेशा दिन में करना चाहिए रात में नहीं।

PunjabKesari

 

पाचनतंत्र में गड़बड़ी

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार फाइबर जहां एक तरफ पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है। वहीं दूसरी ओर अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन पाचनतंत्र में गड़बड़ी पैदा कर सकता है।

सलाद को कब खाना चाहिए 

सलाद को भोजन के साथ खाने की बजाए खाना खाने से आधे-एक घंटा पहले खाना चाहिए। ऐसा करने से आप भोजन के साथ कम रोटी या चावल खाते हैं जिससे आपका वेट कंट्रोल में रहता है और आपको सारे प्रोटीन, फाइबर, विटमिन और मिनरल्स मिल जाते हैं।

PunjabKesari

 

अस्वीकरण: हमारे आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं इसलिए अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static