Vastu Tips: तरक्की में बाधा डालती है ये चीजें, आज ही घर से बाहर

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 11:14 AM (IST)

वास्तुशास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की चीजें हम पर गहरा असर डालती है। ऐसे में हर चीज को सही जगह व दिशा में रखना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही घर में कुछ चीजें रखने से बचने चाहिए। नहीं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसके कारण घर-परिवार में तनाव व जीवन में अन्न व धन संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे घर से तुरंत हटाने में ही भलाई है...

- जाल व कबाड़ होना गलत

वास्तु अनुसार, धन की देवी लक्ष्मी को सफाई अतिप्रिय है। ऐसे में वे हमेशा साफ जगह पर ही वास करती है। इसके विपरित घर पर जाले व कबाड़ होने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। ऐसे में देवी मां की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इन समस्याओं से बचने के लिए घर की सफाई पर विशेष ध्यान दें।

PunjabKesari

- नल से पानी टपकना

वास्तु अनुसार पानी धन का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में घर के नल या दीवारों से पानी टपकना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसे घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। घर के सदस्यों को आर्थिक स्थिति झेलनी पड़ सकती है। इसलिए कभी भी घर के नल व दीवारों से पानी ना टपकने दें।

- टूटे बर्तन घर रखने से बचें

अक्सर महिलाएं पुराने व टूटे बर्तनों को भी संभाल कर रख लेती है। मगर इससे मानसिक पीड़ा व आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके अलावा घर पर टूटा हुआ कांच भी रखने से बचें।

- दीवारों पर पड़ी दरारें ना करें नजरअंदाज

घर की दीवारों पर पड़ी दरारें वास्तुदोष का कारण बनती है। इससे जीवन में तरक्की के रास्ते पर बाधा आती है। इसलिए इसे नजरअंदाज किए बिना तुरंत ठीक करवा लें।

- घर में ना हो पक्षी का घोंसला

रोजाना पक्षियों को दाना व पानी देना शुभ माना जाता है। इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मगर घरों की छत व कोनों में पक्षियों का घोंसला होना अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक समस्या झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आपके घर में पक्षी का घोंसला है तो उसे बिना नुकसान पहुंचाएं किसी सुरक्षित जगह पर रख आए। इसके अलावा घर की चारदीवारी के बाहर घोंसला हो तो इससे कोई परेशानी होने का खतरा नहीं है।

PunjabKesari

- पुराने व फटे जूते-चप्पल तुरंत दे हटा

वास्तु अनुसार, पुराने व फटे जूते-चप्पल शनि ग्रह से संबंध रखते हैं। इनके घर पर होने से शनि का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इसे तुरंत घर से हटा दें।

- बंद घड़ी रखना अशुभ

घर पर बंद घड़ी शनिदोष व वास्तुदोष का कारण बनती है। यह तरक्की में बाधा डालने का काम करती है। इसके साथ ही इसे धन हानि का सूचक माना जाता है। ऐसे में घर की घड़ी खराब होने पर इसे तुरंत ठीक करवाएं या बदल लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static