शादी करने वाले थे Divya-Varun, फिर ऐसा क्या हुआ की दोनों की राहें हो गई अलग?

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 02:57 PM (IST)

आज बिग बॉस ओटीटी फेम दिव्या अग्रवाल अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। वो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए तो मशहूर हैं ही साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी लाइम लाइट में बनी रहती हैं। वरुण सूद के साथ उनका रिलेशनसिप काफी सुर्खियों में रहा है। इनकी गिनती क्यूट कपल में हुआ करती थी। दोनों को एक साथ देखना फैंस को खूब पसंद था, वहीं इनके अचानक हुए ब्रेकअप ने सबको चौंका कर रख दिया ।

PunjabKesari
 
एमटीवी के शो में दिव्या को वरुण ने किया था प्रपोज

 साल 2018 में वरुण और दिव्या ने एमटीवी के शो एस ऑफ स्पेस में एक दूसरे का हाथ थाम एंट्री ली। सभी के सामने वरुण ने दिव्या को प्रपोज किया था। दिव्या का पहले एक बार दिल टूट चुका था तो सब को ऐसा लग रहा था कि कहीं ये सब पब्लिसिटी के लिए तो नहीं है। उसके बाद दिव्या और वरुण कई शो में एक साथ नजर आए। 2019 से ये कपल लिव-इन में रहते थे। कई मौकों पर इन्हें कपल गोल सेट करते हुए देखा जाता था। 

PunjabKesari

शादी करने वाले थे दिव्या -वरुण

बिग बॉस ओटीटी अगस्त 2021 में एंट्री से पहले दिव्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'हम घर खरीदने के लिए मेहनत कर रहे हैं। शो में काम करके वो पैसे कमा रहा है, अब मेरी बारी है। बस हम अब अपने सपनों का घर बसाना चाहते हैं'। दिव्या ने आगे कहा था कि 'शादी से पहले हम सब कुछ सेट करना चाहते हैं। उम्मीद है कि साल 2022 तक हम लोग पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे और शादी कर लेंगे'। अब जाहिर है जब दोनों ने शादी का प्लान कर लिया था इसी बीच दिव्या ने अपने फैंस को एक पोस्ट शेयर करके वरुण से ब्रेकअप की जानकारी दी।

PunjabKesari

 

अपने पोस्ट के जरिए दिव्या ने बताया कि 'वो जीना चाहती हैं, खुद के लिए सांस लेना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने वरुण सूद को अच्छा लड़का बताते हुए कहा कि दोनों हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे'। हालांकि दिव्या ने आज तक अपने ब्रेकअप का कारण नहीं बताया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static