ब्लड शुगर के मरीज रहें इन चीजों से दूर, जानिए क्या है आपके लिए फायदेमंद?

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2020 - 02:26 PM (IST)

आज बहुत से लोग ब्लड शुगर के मरीज हैं, जिनमें बड़ों से लेकर बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। ब्लड शुगर के मरीजों की आम समस्या है कि इस बीमारी के दौरान क्या खाया जाए और क्या नहीं? आज हम आपको बताएंगे ब्लड शुगर के मरीजों के लिए बेस्ट आहार, जिनके सेवन से आपका शुगर लेवल तो बैलेंस रहेगा ही साथ ही शुगर के कारण शरीर में होने वाली कमजोरी भी नहीं महसूस होगी। आइए नजर डालते हैं उन्हीं हेल्दी चीजों पर...

 

नाश्ता है बेहद जरुरी

कुछ लोग नाश्ता नहीं करते, मगर ऐसा करना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। नाश्ता न करने से भी आप डायबिटीज जैसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। डायबिटिक पेशेंट के लिए तो नाश्ता बेहद जरुरी है। खासतौर पर प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट। जी हां, शुगर के मरीजों को नाश्ते में हाई प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए, ताकि उन्हें दिन भर के लिए पर्याप्त शक्ति मिल सके।

Image result for breakfast,nari

दालें

ब्लड शुगर के मरीजों के लिए दाल खाना काफी फायदेमंद है। इससे उनके शरीर को ताकत मिलती है साथ ही ब्लड शुगर लेवल बैलेंस रहता है। उड़द की दाल ब्लड शुगर पेशेंट्स के लिए रामबाण इलाज है।

हरी सब्जियां और फल

फल हमारे खाने को आसानी से पचाने में मदद करते हैं और हरी सब्जियां शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी करती हैं। खासतौर पर बॉडी में इंसुलिन की मात्रा को बनाए रखने में हरी सब्जियां बहुत फायदेमंद है। हरी सब्जियां और फलों के अलावा साबुत अनाज, नट्स और कद्दू के बीज का सेवन ब्लड शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद है। फलों में पपीता शुगर पेशेंट्स के लिए लाभदायक है। आम, अंगूर या फिर अधिक मीठे फलों का सेवन ब्लड शुगर के मरीज को नहीं करना चाहिए, इनके अलावा विटामिन-सी युक्त फल यानि खट्टे फलों का सेवन जितना हो सके आप कर सकते हैं।

Image result for green veggies and fruits,nari

सॉफ्ट ड्रिंक्स है नुकसानदायक

सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद आर्टिफिशयल स्‍वीटनर और प्रिजरवेटिव ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में जितना हो सके इनसे परहेज करें। साथ ही इमरजेंसी के लिए आप इन्हें साथ रख सकते हैं, कई बार एक दम से ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है, जिसे अप करने के लिए ये सॉफ्ट ड्रिंक्स आपकी मदद कर सकती हैं।

चीनी और फ्रूट जूस

चीनी और फ्रूट जूस दो ऐसे पदार्थ है जो बहुत जल्द ब्लड में मौजूद शूगर को बढ़ाते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर के पेशेंट्स इन दोनों चीजों से खास दूर रहें। फलों का जूस पीने की बजाए फल खाएं, ये नुकसान नहीं करेंगे।

Image result for sugar and fruits juice,nari

तो ये थे ब्लड शुगर पेशेंट्स के लिए कुछ खास टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रख सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static