पति से मिला धोखा... Mouni Roy का शादी के 4 साल बाद हुआ तलाक
punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 03:02 PM (IST)
नारी डेस्क : मौनी रॉय और सूरज नांबियार की 4 साल की शादी टूट चुकी है। पिछले दिनों से आ रही इन खबरों पर मौनी राय ने भी कंफर्म कर दिया जिससे उनके फैंस काफी दुखी हुए। मौनी और सूरज ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में सेपरेशन की खबर पर मुहर लगाई और प्राइवेसी की मांग की। सूरज ने मौनी संग अपनी शादी की तस्वीरें डिलीज कर दी और उन्हें अनफॉलो भी कर दिया। तलाक को कंफर्म करते ही कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया।
सोच-समझकर लिया फैसला
कपल ने पोस्ट में लिखा- हम दुख के साथ नोट कर रहे हैं कि मीडिया के कुछ लोग हमारी पर्सनल लाइफ में जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे हैं। हम बताना चाहेंगे कि हमने अलग होने का फैसला लिया है और इस मामले को शांति से निजी तरीके से संभालने के लिए वक्त ले रहे हैं। मौनी ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हमारी पर्सनल लाइफ को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई। हमारी जिंदगी को लेकर झूठी और मनगढंत कहानियां फैलाई गई, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई को नहीं दिखाती है। हमारी बदलती प्रॉयोरिटीज के बारे में सोच-समझकर, हमने सहमति से सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। हम इस फेज को सोच-समझकर और नितजा के साथ संभालने की कोशिश कर रहे है। हमारी दोस्ती आने वाले टाइम में बनाए रखने की कोशिश करेंगे। इस मुश्किल घड़ी में हमें समझने, सपोर्ट करने और सम्मान करने के लिए धन्यवाद।

6 महीनों से रह रहे थे अलग
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि दोनों पिछले 6 महीनों से अलग रह रहे थे। उनके सोशल मीडिया से शादी की तस्वीरें हटने और एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद तलाक की चर्चा तेज हुई थी। जिसके बाद सास बहू साजिश के सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि मौनी रॉय को उनके पति सूरज नांबियार ने धोखा दिया, साथ ही उनके जरिए फेम पाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, सूरज नांबियार ने मौनी रॉय के सारे पैसे भी इस्तेमाल कर लिए। सूत्रों के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया है और दोनों साथ में नहीं रहते हैं। हालांकि, मौनी की पोस्ट से साफ हो चुका है कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का डिसीजन लिया है। दोनों की सोच और प्रॉयोरिटीज बदलने से यह सेपरेशन हुआ है।

बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में शादी की थी। शादी की रस्में मलयाली और बंगाली दोनों ट्रेडिशन के साथ हुई थीं। जहां मौनी टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम है, वहीं सूजज दुबई बेस्ड एक बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। दोनों की पहली मुलाकात न्यू ईयर ईव पर दुबई में हुई थी। मौनी पहली नजर में ही सूरज नांबियार को दिल दे बैठी थीं। दोनों ने करीब 3 साल एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने मिलकर बिजनेस की दुनिया में कदम रखा और साल 2022 में 'अल्टीमेट गुरुस' नाम का ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। साल 2023 में मुंबई में खुद का रेस्टोरेंट 'बदमाश' खोला था। मगर अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं।

